Homeअलीराजपुर"वैश्विक परिदृश्य में हिंदू धर्म की स्वीकार्यता" विषय पर व्याख्यान माला का...

“वैश्विक परिदृश्य में हिंदू धर्म की स्वीकार्यता” विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन कल 20 दिसंबर को, पोस्टर का हुआ विमोचन..

अलीराजपुर नगर वर्षों से भारतीय सनातन संस्कृति की अविरल धारा के दो किनारों-नगर एवं ग्राम की मिलन का गवाह रहा है और यह नगर एक ऐसी समरस संस्कृति का झरोखा है जिसका दर्शन यहां के पर्व त्यौहार में उभरता है। ऐसा ही समरसता का सनातन पर्व – होली को मिलजुल कर मनाने की शुरुआत 3 वर्ष पूर्व फाग उत्सव समिति, आलीराजपुर के द्वारा की गई। इस भाव को प्रखर रूप से स्थापित करने एवं राष्ट्र प्रेम से परिपूर्ण चरित्र निर्मित करने के संकल्प को लेकर फाग उत्सव समिति ने अपना स्वरूप चंद्रशेखर आजाद व्याख्यान माला समिति के रूप में लिया, जिसका चिंतन प्रवाह का प्रथम भाग – गत वर्ष “भारतीय संस्कृति का विश्व में प्रसार” के रूप में सामने आया। इस वर्ष चंद्रशेखर आजाद व्याख्यान माला समिति द्वारा चिंतन प्रवाह भाग 2 के तहत “वैश्विक परिदृश्य में हिंदू धर्म की स्वीकार्यता” पर एक दिवस व्याख्यान माला का आयोजन स्थानीय कॉलेज ऑडिटोरियम में कल 20 दिसंबर को शाम 7 बजे किया जा रहा है, इस कार्यक्रम के मनीषी वक्ता डॉ. विकास जी दवे मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी शासन भोपाल रहेंगे, इस आयोजित कार्यक्रम में नगर के आमंत्रित गणमान्य नागरिक, माताएं, बहने, युवा, अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण आदि उपस्थित रहेंगे।

चिंतन प्रवाह भाग 2 के पोस्टर का विमोचन कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विरेन्द्र नारायण साजी गुप्ता के निवास पर उन्हीं के नेतृत्व में किया गया इस दौरान समिति के सदस्य डॉ. के सी गुप्ता, डॉ. प्रमेय रेवड़ियां, पिंटू गुप्ता, राजू उपाध्याय, कांति राठौर पूर्व पार्षद आदि उपस्थित रहे उक्त जानकारी कार्यक्रम के अध्यक्ष राकेश चौहान द्वारा दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!