Homeझाबुआपेटलावदमहावीर समिती द्वारा ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों के बीच कंबल...

महावीर समिती द्वारा ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किये।

रिपोर्टर-सुनील खोड़े

—————————-

पेटलावद। कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है, सर्द हवाएं बहने लगी हैं। ऐसे में जहां हम अपने घरों में हीटर और रजाई का सहारा लेकर सुकून भरी नींद लेते हैं, वहीं लाखों लोग खुले आसमान के नीचे ठिठुरते हुए हर रात बिताने को मजबूर हैं। भारत के कई हिस्सों में सर्दी के कारण जानलेवा हालात पैदा हो जाते हैं, खासकर उन लोगों के लिए जिनके पास ठंड से बचने के लिए न गर्म कपड़े हैं, न कंबल।

पेटलावद महावीर समिती के द्वारा इस कड़ाके की ठंड में जरुरतमंदो लोगों को चिन्हित कर कम्बल का वितरण किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष संजय व्होरा ने बताया कि हमारे द्वारा कड़ाके की ठंड में यात्री प्रतीक्षालय, रेलवे स्टेशन, मंदिर के आसपास व अन्य जगह जिन्हें कम्बल की जरूरत थी उन्हें ज़रूरतमंदों को ढूंढ़कर कम्बल दिया गया। हमारी समिति ने कंबल दान करके मानवता की सेवा करने का अवसर प्राप्त किया है। समिति ने आह्वान किया है जो इस पुनीत कार्य में सहयोग करना चाहता है वह महावीर समिति से सम्पर्क कर सकता है। इस अवसर पर महावीर समिति के अध्यक्ष संजय व्होरा, सचिव विजय भंडारी, उपाध्यक्ष संजय मालवी, चेतन कटकानी सहित अन्य साथीगण उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!