सरदारपुर:- सरदापुर के अनु विभागीय अधिकारी को दिया गया ज्ञापन उमरबन चौकी क्षेत्र की ग्राम पंचायत कलालदा के सरपंच राधे श्याम पटेल के हौंसले इतने बुलंद हो गये है कि पंचायत क्षेत्र में किये जा रहे निर्माण की गुणवत्ता का समाचार प्रकाशित करने पर अपने साथियों के साथ पत्रकार संतोष चौहान के साथ कई घन्टों तक मारपीट कर उसे जान से मारने की कोशिस की गई। भला हो ग्रामवासियों का जिनके मौके पर पहुँचते ही पत्रकार को अधमरी हालत में छुड़कर दबंग सरपंच और उसके साथियों से बचाकर भगा दिया। अधमरी हालत में पत्रकार संतोष चौहान उमरबन चौकी पहुँचे और प्रकरण दर्ज कराया। जिसके बाद से ही जिलेभर के पत्रकार संघों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में सरदारपुर के पत्रकार साथियों द्वारा उमरबन की घटना को लेकर ज्ञापन दिया गया सरदारपुर क्षेत्र पत्रकार साथी जिसमें सदरपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष भागीरथ मारू, जगदीश मारू, ज्वाला प्रसाद शर्मा, बालू सिंह बरिया, अजय चौहान, अनुपम मिश्रा, आशीष जैन, सुनील मारू मनीष चौधरी, राहुल खराडी आदि पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे