Homeझाबुआजन्मदिवस की शुभ कामनाएँ एसपी साहब…! क्यों ना इस जन्मदिवस पर...

जन्मदिवस की शुभ कामनाएँ एसपी साहब…! क्यों ना इस जन्मदिवस पर आप सख़्त हो और अधीनस्थों पर कसें नकेल  कुछ अधीनस्थ आपकी कॉलर ऊपर कर रहे है तो कुछ आपकी छवि धूमिल 

झाबुआ। जन्मदिवस की हार्दिक शुभ कामनाएँ एसपी साहब.. आप दिन दोगुना.. रात चौगुना उन्नती करें.. आप युवाओं के आइकॉन बनते जा रहे है.. आप अच्छा काम कर रहे है इसमें कोई दोमत बाली बात नहीं है.. लेकिन एसपी साहब.. इस जन्मदिवस पर क्यों ना आप निर्णय लें.. अपने स्वभाव में सख्त हो.. ये इस लिए क्योंकि आपके अच्छे स्वभाव की वजह से आपके अधीनस्थ बेलगाम हो रहे है.. अपराधिक गतिविधियां बढ़ने लगी है.. ऐसे में जिले के थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों पर लगाम कसना नितांत आवश्यक है.. ऐसा नहीं है की सब ग़लत हो.. कुछ अच्छा काम कर आपकी कॉलर ऊँची भी कर रहे है..! 

एसपी साहब अब हाल ही में रानापुर थाने पर राणापुर थाने का पदभार ग्रहण किया.. थाना प्रभारी ने आते ही.. अवैध शराब.. सट्टा जुआ और सूखे नशे के कारोबारियों पर नकेल कसी है.. रानापुर में अवैध कारोबारियों में हड़कंप मची हुई है.. ये बात तो तारीफे काबिल है.. अब तबादलों की लिस्ट जारी होते ही जैसे ही पारा चौकी प्रभारी के रूप में पल्लवी भावर मैडम का नाम आया.. शराब के अवैध कारोबारियों के माथे पर चिंता की लकीरें आ गई.. कुछ गायब हो गए और कुछ ने रास्ते बदल दिए.. सटोरिये और जुवारी पनाह मांगने लगे.. !

 अब एक आलराउंडर कर्मी है श्याम कुमावत जहाँ भी गए.. अपराधियों के पसीने। छूट गए.. जिनकी ज़ुबान पर नियम क़ायदे.. कारवाई करना है तो करना है चाहे कोई भी हो.. ऐसे अच्छे कर्मी भी आपकी टीम में है..! लेकिन कुछ ऐसे है जिन पर आपको विश्वास है फिर भी आपकी छवि धूमिल कर रहे है..। आप जिले के कप्तान हो.. कोई कुछ भी करें.. बदनाम तो आप ही होंगे..

एसपी साहब हम बात करते है थांदला की.. साहब थांदला अवैध कारोबार का गढ़ है.. यहाँ खुले आम शराब बिकना.. खुले आम सट्टा जुआ चलना.. आम बात है.. शराब के यहाँ इतने अड्डे है.. इतने तो थाने पर पुलिस जवान नहीं होगे.. यातायात व्यवस्था इतनी ख़राब है की यहाँ हर थोड़ी थोड़ी देर में जाम लग जाता है.. अवैध कारोबार को लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब विरोध हो रहा है.. एसपी साहब कुछ समय पहले की बात है.. एक युवक ने सोशल मीडिया पर थाँदला कि ख़राब यातायात व्यवस्था को लेकर पोस्ट डाली.. पोस्ट में जो यातायात व्यवस्था को लेकर ग़लत था वो ही लिखा था.. सूत्र बताते है की उस पोस्ट को लेकर थाना प्रभारी द्वारा उसे डराया धमकाया गया.. और जहाँ वो काम करता है.. उस होटल को लेकर फर्जी मामला दर्ज करने की भी धमकी दे दी.. और सोशल मीडिया से पोस्ट डिलीट करवाई.. सट्टे और जुवे को लेकर सोशल मीडिया पर जम कर विरोध हो रहा है.. लेकिन थाना प्रभारी के कानों में जूँ तक नहीं रेंगती.. सूत्रों का तो यह भी कहना है जब से थाने पर ये थाना प्रभारी आए.. तब से अपराधियों की बल्ले बल्ले हो गई है.. लक्ष्मी यंत्रों की सौग़ात दो और कुछ भी करवा लो.. सूत्र बताते है अवैध कारोबारियों का कहना है भले लक्ष्मी यंत्र पहले से ज़्यादा देने पड़ते है.. लेकिन कारवाई नहीं होती.. चाहे हमारे कारोबार की शोसल मीडिया पर पोस्ट डाल लो.. या फिर शिकायत.. हमारा कुछ नहीं होना है.. अब आप ही सोचिए एसपी साहब क्या होता होगा यहाँ.. एक बूढ़े व्यक्ति की बेटी गुम हो गई.. बूढ़े व्यक्ति ने सब जानकारी दे दी लेकिन साहब उल्टा उसे अपमानित कर भगाने लगे.. लेकिन बेटी का सवाल था बूढ़ा व्यक्ति थाना प्रभारी से गुहार लगाता रहा..लेकिन साहब ने बूढ़े की एक ना सुनी.. यहाँ मामले कम दर्ज होते है लेकिन लक्ष्मी यंत्रों की सौदेबाज़ी ज़्यादा होती है.. अगर साहब आपको ये बात झूठी लगती हो तो सारे शराब और सटे जुवे के अड्डे नाम जगह सहित हम बता सकते है..

ख़ैर आज आपका जन्मदिन है हम आपको परेशान नहीं करेंगे.. बाक़ी अगले अंक मे बतायेंगे की कौन लक्ष्मी यंत्रों की सौदेबाज़ी करता है.. और दूसरे थाने और चौकियों पर क्या चल रहा है.. एक बार फिर आपको जन्मदिवस की शुभ कामनाएँ.. धन्यवाद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!