HomeUncategorizedकलेक्टर के सख्त निर्देश... महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनवाडी...

कलेक्टर के सख्त निर्देश… महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनवाडी केंद्रों और परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को भोजन की गुणवत्ता, मात्रा, स्वच्छता एवं निर्धारित मीनू अनुसार ही प्रदाय किया जाने के निर्देश जारी

वॉइस ऑफ़ झाबुआ-

—————————-

झाबुआ । को गोपालपुरा ग्राम की वसुनिया फलिया की आंगनवाड़ी केंद्र पर विशेष मंगल के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी के 14 बच्चों की खीर पूड़ी खाने के पश्चात सभी बच्चे बीमार हुए। कलेक्टर नेहा मीना द्वारा घटना के संज्ञान में आने पर तत्काल संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे।

   इस संबंध में परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग झाबुआ द्वारा कार्य के प्रति लापरवाही के फलस्वरूप संबंधित मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती जेतरु भूरिया मिनी आंगनवाड़ी केंद्र वसुनिया फलिया ग्राम गोपालपुरा को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद से पृथक कर सेवा समाप्त की गई तथा संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के महिला बचत समूह को ग्राम गोपालपुरा की चारों आंगनवाड़ी केंद्रों से नाश्ता भोजन वितरण अनुबंध समाप्त किया गया।

    कलेक्टर नेहा मीना द्वारा भविष्य में इस प्रकार की घटना ना हो इसलिए सम्बंधित अधिकारी को सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सीडीपीओ एवं स्व सहायता समूह को निर्देश जारी किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। इस सम्बंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में संचालित स्व सहायता समूह को सांझा चुल्हा अन्तर्गत आंगनवाडी केन्द्र को एवं परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देश दिये गए।

स्व सहायता समूह को सांझा चुल्हा अन्तर्गत आंगनवाडी केन्द्र को निर्देश दिये गए:

               जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में संचालित स्व सहायता समूह को सांझा चुल्हा अन्तर्गत आंगनवाडी केन्द्र पर शासन निर्देशानुसार प्रदाय किये जाने वाले नाश्ता एवं भोजन की गुणवत्ता, मात्रा, स्वच्छता एवं निर्धारित मीनू अनुसार ही प्रदाय किया जाने के निर्देश दिए। साथ ही निर्धारित समय पर पृथक पृथक नाश्ता एवं भोजन आंगनवाडी केन्द्र पर पहुँचाना सुनिश्वित करें। शासन के निर्देश के पालन में अनियमितता पाई जाने पर गंभीर लापरवाही मानते हुये आंगनवाडी केन्द्र से संबंधित समूह का आनुबंध तत्काल प्रभाव से निरस्त किये जाने की कार्यवाही की जावेंगी।

 परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देश दिये गए:-

               जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा समस्त परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को म. प्र. शासन महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय भोपाल के निर्देशानुसार समस्त आंगनवाडी/उप आंगनवाडी केन्द्रों में 03 वर्ष से 06 वर्ष के बच्चों को पूरक पोषण आहार में सुबह नाश्ता तथा दोपहर में भोजन दिया जाना। प्रत्येक आंगनवाडी/उप आंगनवाडी केन्द्र पर सामान्यतः सुबह का नाश्ता एवं दोपहर के भोजन का सांकेतिक मेनु अनुसार एवं उल्लेखित रैसिपी अनुसार ही होगा। साथ ही यह ध्यान रखा जाए कि दोपहर के भोजन के मेंनु अनुसार तैयार रैसिपीज में छोटे बच्चों को दिए जाने वाले भोजन के अनुरूप मिर्च मसाले की मात्रा इन बच्चों की आयु के अनुसार ही उपयोग की जाए। भोजन की गुणवत्ता स्वच्छता एवं सुपाच्यता का विशेष ध्यान रखा जाए। 03 वर्ष से 06 वर्ष के बच्चों को प्रतिदिन थर्ड मील अपरान्ह 3.30 से 4.00 बजे के मध्य दिया जाये। यह थर्ड मील बच्चों को टिफिन के रूप में भी दिया जा सकता है।

               अतः समस्त परियोजना अधिकारीयों को निर्देशित किया गया है कि समस्त आंगनवाडी केन्द्री/उप आंगनवाड़ी केन्द्र में 03 वर्ष से 06 वर्ष तक के बच्चों को 9 बजे से 10 बजे तक सुबह का नाश्ता, दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक भोजन, थर्ड मील प्रतिदिन बच्चों को अपरान्ह 3.30 से 4.00 बजे के मध्य दिया जाये। उपरोक्तानुसार निर्देशो का पालन सांझा चुल्हा अंन्तर्गत अनुबंधित स्व सहायता समूह से करवाना सुनिश्चित करे। निर्देशो के पालन में अनियमितता पाये जाने पर गंभीर लापरवाही मानते हुये संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!