ग्राम पंचायत सजेली तेजा भीमजी साथ की ग्राम सभा सजेली तेजा भीमजी साथ द्वारा विशेष पेसा ग्राम सभा का आयोजन कर ग्राम में अवैध रूप से संचालित किए जा रहे अवैध गिरजाघरों को ध्वस्त करने का प्रस्ताव पारित किया है।एवं प्रति रविवार को गांव में ईसाई मिशनरियों द्वारा अशिक्षित आदिवासियों का अवैध रूप से धर्मांतरण कराया जाता है

उसको रुकवाकर धर्मांतरण करवाने वाले पादरियों पर कठोर कानूनी की कार्यवाही करवाने को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया। सोमवार को बड़ी संख्या में ग्राम सजेली के ग्रामीणों द्वारा SDM महोदय मेघनगर को लिखित में आवेदन दिया गया। जिसमें अवैध गिरजाघरों को ध्वस्त कर अवैध धर्मांतरण को रोका जाकर पादरियों के ऊपर कठोर कार्यवाही करने की मांग की गई।

ग्राम तड़वी नरसिंह डामोर एवं समाजिक कार्यकर्ता बदिया निनामा द्वारा बताया गया कि गांव में ईसाई मिशनरियों द्वारा अशिक्षित आदिवासियों का धर्मांतरण करवाकर आदिवासियों की आदिम रूढ़िगत परम्पराओं, रीति रिवाज एवं संस्कृति को पूर्ण रूप से खत्म किया जा रहा है।
इस अवसर पर नरेश डामोर, दिनेश डामोर, भुर्जी डामोर,गोलू डामोर, उदयसिंह चारेल, अरविंद निनामा,अनिल निनामा, मनसू निनामा ,पप्पू धाक, भानजी चारेल, कसना डामोर, नीलेश धाक एवं अन्य ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।