Homeझाबुआराष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर कछवाय जिले...

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर कछवाय जिले के प्रवास पर…  सफाई मित्रों से रूबरू होकर जानी समस्याएं परिषदों को दिए सख्त दिशा निर्देश…  सफाई कर्मचारियों समय पर वेतन मिलना चाहिए

संवाददाता -सुनील खोड़े

———————————-

झाबुआ। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर कछवाय जिले के दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे थे जिले की तीनों परिषदों में पहुंच कर सफाई कर्मचारियों से रूबरू मुलाकात की और उनको आने वाली समस्याएं जानी इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने श्री कछवाय का पुष्पमाला पहनकर भव्य स्वागत सत्कार किया पेटलावद मैं सफाई कर्मचारियों से चर्चा की इसके उपरांत उन्होंने वार्ड क्रमांक 8 की पार्षद ममता गुजराती से भी विस्तृत चर्चा कर समाज उत्थान के लिए रूपरेखा बनाने को कहा इसके पश्चात वे शनिवार को थांदला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों से बातचीत की और सफाईकर्मियों की समस्याओं को हल करने का आश्वासन भी दिया।

प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर कछवाय का नगर परिषद के सफाईकर्मियों द्वारा स्वागत भी किया गया। अपने उद्बोधन में उपाध्यक्ष कछवाय ने बताया कि कर्मचारियों को नियमानुसार काम करना है। कर्मचारियों को भय मुक्त होकर कार्य करना है। उन्होंने कर्मचारियों के लिए आवास योजना, वाल्मिकी वाल्मिकी भवन और बढ़ा हुआ वेतन कर्मचारियों को मिले इसके लिए कर्मचारियों से बातचीत भी की। इस अवसर पर थांदला नगर परिषद के सफाईकर्मियों का चुनाव भी हुआ। सुधीर कछवाय मीडिया से मुखातिब हुए और उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार सफाई कर्मचारियों के लिए हर एक सुविधा मुहिया करवा रही हैं। किसी भी प्रकार से सफाई कर्मचारियों को कोई समस्या उत्पन्न नहीं होना चाहिये

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!