Homeअलीराजपुरमध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने 47 वा स्थापना दिवस मनाया ...

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने 47 वा स्थापना दिवस मनाया संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो। भला हो जिसमें देश का, वो काम सब किए चलो जिलाध्यक्ष वाघेला

मनीष अरोडा 

अलीराजपुर – मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने 47 वां स्थापना दिवस एम जी रोड़ स्थित श्रीकृष्ण लिला पैलेस पर सामाजिक कार्यकर्ता व न्यायिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष उमेशसिंह वर्मा (कछवाह) की विशेष उपस्थिति मे मनाया, सर्वप्रथम भारतमाता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर अतिथि नेकार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ,मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेश आर वाघेला ने स्वागत भाषण देते हुए कह कि 6 अक्टूबर 1978 को प्रसिद्ध श्रमिक नेता एवं राष्ट्र ऋषि श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी जी ने मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की स्थापना की थी। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों से प्रथम श्रेणी के कर्मचारियों की जायज मांगों को सरकार के सम्मुख रखता है ,और उन्हें मनवाने के लिए हर संभव प्रयास करता है। कई कर्मचारी हितैषी कार्य संघ ने किए है। और निरंतर प्रयासरत है वर्तमान में मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ देश के19 राज्यों में कार्य कर रहा है।

उन्होंने उपस्थित जनों से कहा कि संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो।भला हो जिसमें देश का, वो काम सब किए चलो| युग के साथ मिल के सब, कदम बढ़ाना सीख लो।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विशेष अतिथि वर्मा ने कहा संगठन में शक्ति है, आप सभी का सहयोग और विश्वास ही संगठन को उर्जा प्रदान करता है संगठन मे विश्वास बनाए रखें आपकी हितो की रक्षा के लिए संगठन सदैव तत्पर रहता है l ओपीएस जिलाध्यक्ष सुरेंद्रसिंह चौहान ने मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ को भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध संगठन बताते हुए कहा कि यह संगठन पूर्णतः गैरराजनैतिक संगठन है। जिसका नेतृत्व कर्मचारी स्वयं करते हैं। इस संगठन ने सदैव ही कर्मचारी हित में अनेकों आंदोलन, धरना प्रदर्शन कर अनेकों उपलब्धियां हासिल की है।कार्यक्रम का संचालन संघ प्रमुख दिलीप सोंधिया ने किया| आभार मीडिया प्रभारी राजेन राठौर ने माना इस अवसर पर संघ पदाधिकारी चंदरसिंहचौहान ,दीपक गौर, लियाकत अली मोमिन, जगदीश दांगी, चंद्रशेखर राठौर, महिला प्रतिनिधि श्रीमति मोना वाघेला सहित संघ सदस्य उपस्थित रहे l

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!