Homeझाबुआपेटलावदटाटा पंच कार से पेटलावद पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का ज़खीरा ...

टाटा पंच कार से पेटलावद पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का ज़खीरा  पेटलावद का ब्लैकर कई बार देखा गया कार के साथ, जोड़ तोड़ में लगे गुर्गे मंडरा रहे थाने के आसपास –  थाना प्रभारी ने ब्लैकरो के होसलो पर चढ़ाया बुलडोजर 

उडता तीर -सुनील खोड़े

——————————-

पेटलावद । मुखबिर की सूचना पर गुरुवार रात्रि में पेटलावद पुलिस ने शराब से भरी लग्जरी कार को पकड़ने में सफलता हासिल की हैं। गौरतलब है कि बड़े ही शातिराना तरीके से टाटा की पंच कार जिसका नम्बर GJ01WG7487 जिसमें शराब की करीब 40 पेटियां भरकर ले जाई जा रही थी।वहीं पुलिस ने घेराबंदी करके रोकने का और पकड़ने का प्रयास किया परंतु शातिर ब्लैकर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हुए। फिलहाल पेटलावद पुलिस द्वारा टाटा की पंच कार को हिरासत मे लेकर जांच शुरू कर दी है। वही पुलिस को कार से अवैध शराब का परिवहन करने वाले ब्लेकरो से जुड़े कई अहम सुराग भी मिले है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है।

पंच से पेटलावद के ब्लैकर का कनेक्शन..

उल्लेखनीय हैं की जिस कार को पुलिस ने शराब के साथ पकड़ा है उस कार को पेटलावद के नामचीन बदनाम ब्लैकर के साथ कई बार देखा गया है। कुछ दिनों पूर्व ही कार के ब्लैकर ने स्टेटस और फेसबुक पर फोटोज अपलोड किये गए थे। जिसके स्क्रीनशॉट और फोटो पुलिस के पास उपलब्ध है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि ब्लैकरो को पैसा कमाने की इतनी जल्दी है कि वह रातों-रात लखपति करोड़पति बनने के सपने संजोए हुए हैं जो की अन्य जिले रतलाम ताल क्षेत्र से शराब भरकर गुजरात खपाने का भरचक प्रयास करते हैं। थाना प्रभारी प्रदीप वाल्टर ने बताया कि इस पूरे मामले में बारीकी से जांच की जा रही है। शराब कहां से भरकर लाई जा रही थी कौन-कौन लोग इससे जुड़े हैं किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा पूर्व में भी थाना प्रभारी प्रदीप वाल्टर द्वारा एक बड़ी कार्रवाई की गई थी ठीक वैसे ही कार्रवाई करने के मूड में अब पुलिस दिखाई पड़ रही हैं।

जोड़तोड़ में लगा ब्लैकर, थाने के आसपास मंडरा रहे गुर्गे..

हर बार की तरह इस बार भी ब्लैकर खुद को बचाने और अपने साथियों को फसाने के लिए जोड़ तोड़ में लगा हुआ है। फर्जी एग्रीमेंट का भी सहारा ले सकता है जो कि पहले भी फर्जी एग्रीमेंट बनवाकर उसके ऊपर रूपयो का वजन रखकर तो बच गया था परंतु इस बार इस तरह का शातिर तरीका नहीं चल पाएगा… वैसे तो ब्लैकर ने कई गुर्गे मामले को रफा दफा करने में लगा रखे हैं। जो थाने के आसपास मंडराते हुए नजर आ रहे है। रात्रि में भी एक सफेद रंग की बिना नबर वाली स्विफ्ट कार से कुछ संदिग्ध लोग थाने के पीछे अचानक पहुचे ओर जिस कार में शराब पकड़ाई थी उस कार में कुछ ढूंढने के प्रयास कर रहे थे। इस दौरान पुलिस और पत्रकारो को देख वहां से भाग निकले। परंतु मीडिया भी शातिर ब्लैकर की हर चाल पर नजर बनाए हुए हैं।

विश्वसनीय सूत्रों की माने तो पेटलावद व रायपुरिया क्षेत्र में पूर्व में जिस ठेकेदार के ठेके संचालित हो रहे थे वही अन्य जिले में बैठकर पेटलावद के बदनाम ब्लैकर को अवैध शराब दे रहा है। और रतलाम जिले से ब्लैकर को बड़ी मात्रा में शराब उपलब्ध हो रही है। रतलाम में बैठकर ठेकेदार ओर चश्मे वाला पेटलावद के बदनाम ब्लैकर को बचाने की जोड़ तोड़ कर रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस इस ठेकेदार को भी लपेटे में ले सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!