Homeअलीराजपुरवीर दुर्गादास गरबा पांडाल में महिला के सदस्यों को अभिमन्यु शक्ति सम्मान...

वीर दुर्गादास गरबा पांडाल में महिला के सदस्यों को अभिमन्यु शक्ति सम्मान के तहत पुलिस ने जागरूक किया 

मनीष अरोडा 

अलीराजपुर पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल के पर्यवेक्षण में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों की रोकथाम तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान शक्ति सम्मान के तहत वीर दुर्गादास गरबा मंडल अमला लाइन में महिला मंडल की सदस्यों को बहाना कार्ड वितरण कर जागरूक किया। उक्त अभियान 3 से 12 अक्टूबर तक जिले विशेष रूप से चलाया जा रहा है। महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा हेतु जिला स्तर पर नवदुर्गा उत्सव के पंडालों में नारी शक्ति सम्मान अभियान के तहत जागरूक किया जा रहा है।

दौरान कोतवाली पुलिस की महिला आरक्षक के द्वारा वीर दुर्गादास गरबा पंडाल में गुरुवार रात 11 बजे महिलाओं को बहना कार्ड का वितरण कर महिलाओं को नारी शक्ति के सम्मान को लेकर महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर जागरूक किया गया। साथ ही इस अभियान के तहत महिलाओं को घरेलू हिंसा एवं अन्य अवयस्क बालक ,बालिकाओं के प्रति होने वाले अपराध के रोकथाम के संबंध में जागरूकता का प्रचार भी किया। इस अवसर पर वीर दुर्गादास महिला मंडल की सदस्य किर्ती राठौड़, विद्या राठौड़, क्षमा राठौड़, सारिका राठौड़, कुसुम राठौड़, संगीता राठौड़ सहित सैकौडो महिलाए उपस्थित थी।फोटो वीर दुर्गादास गरबा पांडाल में महिलाओं को जागरूक किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!