Homeअलीराजपुरबाईरा अलीराजपुर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड सोंडवा* की वित्त वर्ष 2023-24 की वार्षिक...

बाईरा अलीराजपुर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड सोंडवा* की वित्त वर्ष 2023-24 की वार्षिक आमसभा का आयोजन 

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

महिला शक्ति संकुल संगठन सोंडवा में हुआ। जिसमें विकासखण्‍ड सोण्‍डवा से महिला शक्ति संकुल संगठन सोंडवा , मां शक्ति संकुल संगठन उमराली एवं नारी शक्ति संकुल संगठन छकतला इन सभी संगठनों की पदाधिकारी दीदियों एवं *बाईरा अलिराजपुर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड सोंडवा* की *अंश धारक महिला किसान दीदियों* ने इस वार्षिक आमसभा बैठक में सहभागिता ली गई। बैठक श्रीमती ओरी जमरा की अध्ययक्षता मे आयोजित की गयी ! जिसमे मुख्य अतिथि पुलिस विभाग से डी. एस. पी श्री बी.एल (अरोले ) एवं थाना प्रभारी श्रीमती मनोरमा सिसोदिया द्वारा महिला के अधिकार एवं सुरक्षा आदि की जानकारी दी एवं म. प्र. राज्य ग्रामणी आजीविका मिशन जिला अलीराजपुर से श्री मुकेश शिंदे जिला परियोजना प्रबंधक एवं श्रीराम डूडवे जिला प्रबंधक कौशल उधम एवं कृषि द्वारा महिलाओ से गतिविधियो के बारे मे विस्तार पूर्व चर्चा की गयी आगामी कार्य योजना के बारे मे सभी सदस्यो की चर्चा की गयी!

युनसेफ से श्री सुरेश जी ने कार्यक्रम मे भाग लिया और महिलाओ को बच्चों की शिक्षा एवं पालन पोषण पर चर्चा की गयी! कार्यक्रम मे वार्षिक अंकेषण प्रतिवेदन का वाचन *श्रीमती अंकिता डोडवा* द्वारा किया गया जिसमे FPC द्वारा पिछले वित्त वर्ष 2023 -24 मे कितना आय व्यय किया गया , इस संबन्ध मे सभी सदस्य को जानकारी दी गयी! FPC के पदाधिकारीयो के अनुमोदन पर चर्चा की गयी! कार्यक्रम संचालक श्री राजेश भाबर सहायक विकासखंड प्रबन्धक MPSRLM ब्लॉक सोंडवा, एवं श्री प्रहलाद नागर कार्यक्रम सयोजन श्री नरेश तोमर CEO (*Baira Alirajpur FPC*) श्री कन्हया लाल सोलंकी ABM एवं श्री शमुएल राठवा अकाउंटेंट आजीविका मिशन से श्री मगन सिंह चौहान MPSRLM BM ब्लॉक सोंडवा द्वारा आभार व्यक्त किया गया ,श्री मुकेश साल्वे ABM , श्री करण डावर एवं सभी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स उपस्थित रहे!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!