मनीष अरोडा
आलीराजपुर ÷ कांग्रेस के पूर्व विधायक मूकेश पटेल ने प्रदेश के मूख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव को एक पत्र लिखा जिसमे बारीश के कारण किसानो की जो फसल बर्बाद हूई है उसका मूआवजा दिलवाने की मांग की है पूर्व विधायक मूकेश ने मूख्यमंत्री से कहा के इस बार बारीश ने किसानो की फसल बर्बाद कर दी है उडद सोयाबीन की फसल भी पूरी तरह बर्बाद हो गयी है तत्काल जिले के अधिकारीयो को निर्देशित कर किसानो के खेत का सर्वे कराकर उचित मूआवजा दिया जाए

क्या है पत्र मे
माननीय मुख्यमंत्री जी,मध्यप्रदेष शासन,भोपाल।विधानसभा क्षेत्र 191 – अलीराजपुर के किसानों को फसल नुकसानी का मुआवजा दिये जाने बाबद उपरोक्त विषयान्तर्गत लेख है कि मोसम विभाग द्वारा जारी सूचना अनुसार अलीराजपुर जिले में इस वर्ष बहूत अधिक वर्षा हुई है जिसके कारण अलीराजुपर विधानसभा क्षेत्र के अन्नदाता हमारे किसानों की फसलो का अत्यधिक नुकसान हुआ है कही-कही तो पूरी की पूरी फसल नस्ट हो गई है। किसान मंहगे दामों के बीज से लेकर सिंचाई आदि तक नई फलस प्राप्त करने के लिए हजारो और लाखों रूपये खर्च कर देता है और बारिश अधिक होने से फसल नही मिल पाती है और जो खर्च किया को पैसा डूब जाता है और किसान कर्ज के बोझ तले दब जाता है। ऐसी ही स्थिति वर्तमान में अलीराजपुर विधानसभा क्षेत्र के किसानों की बनी हुई है। किसान समय-समय पर मांग करते आ रहें कि म0प्र0 सरकार किसानों को उनकी फसल नुकसानी का मुआवजा राषि देवे।अतः आपसे अनुरोध है कि अत्यधिक वर्षा होने से किसानों की फसल नुकसानी का मुआवजा राषि तत्काल स्वीकृत कर भुगतान करने की कार्यवाही करने का कष्ट करें।