मनीष अरोडा
आलीराजपुर ÷ अलीराजपुर की अग्रणी शिक्षण संस्था पटेल पब्लिक स्कूल अलीराजपुर के क्रीड़ा अधिकारी संजय पवार का चयन यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग रेसलिंग अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रेफरी के रूप में हुआ जो की आस्ताना ,कजाखस्तान में 6 से 12 अक्टूबर 2024 तक आयोजित होगी ।विदित हो की पवार पूर्व में बेलग्रेड सर्बिया ,उज़्बेकिस्तान, कजाखस्तान में दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में रेफरी के रूप में अपनी सेवा देते आ रहे हैं ।पावर भारत के पहले आर-3 ग्रेड के रेफरी एवं ग्रेपलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के रेफरी कमीशन के सचिव भी हैं ।पवार ने बताया की ग्रेपलिंग जो खेल है , हमारे प्राचीन महाभारत काल की ही युद्ध कला मल-युद्ध का ही परिष्कृत रूप है, जिसमें कुश्ती ,जुजुत्सु ,जूडो आदि खेलों की तकनीकों का सम्मिश्रण है।
इस गौरव माय उपलब्धि पर संस्था प्रबंधक श्रीमती सेना पटेल ,अध्यक्ष श्री महेश जी पटेल, प्राचार्य श्रीमती देबजानी दत्त, उप प्राचार्य , विपिन पुरोहित, भारतीय ग्रेपलिंग संघ अध्यक्ष श्री ओ.पी नरवाल (आईपीएस) हरियाणा, प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक खरे(उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल) एवं संस्था के समस्त स्टाफ ने शुभकामनाएं प्रेषित की।