मनीष अरोडा
अलीराजपुर ÷ जिला शिक्षा अधिकारी अर्जुन सोलंकी ने बताया कि विगत दिवस प्रा.वि. मायावाट भवन के पुराना होने के होकर जीर्ण- – शीर्ण स्थिति में था, जिसके बाहर बरामदे की छत दिनांक 25-09-24 की रात्री में गिर गई थी इसमें किसी भी प्रकार की जन हानि नही हुई और ना ही किसी भी बच्चे को चोट आई है । उन्होंने बताया की विगत 1 वर्ष से उक्त भवन का उपयोग किसी भी तरह से नहीं लिया जा रहा था । उक्त शाला का संचालन अन्य निर्मित कक्षों में किया जा रहा था। उन्होंने बताया की कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर के निर्देशानुसार जीर्ण शीर्ण विद्यालयों की सुरक्षा संबंधी निर्देश भी लगातार बीआरसी, बीइओ को जारी किए गए है।