मनीष अरोडा
अलीराजपुर । कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर के निर्देशानुसार जिले में निवेश को बढ़ाने हेतु “निवेश प्रोत्साहन केंद्र“ स्थापित किया गया है। निवेश प्रोत्साहन केंद्र नोडल अधिकारी श्री विरेन्द्र सिंह बघेल ने बताया कि कलेक्टर डॉ बेडेकर के निर्देश अनुसार 05 अक्टूबर 2024 को कलेक्टर ऑडिटोरियम में सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योम इकाईयों ने निवेश प्रोत्साहन संवर्धन एवं इकाई उन्नयन के लिए जिला स्तरीय निवेशक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा । इस सम्मेलन में जिले के निवेशक एवं उद्यमी उपस्थित रहेंगे । सम्मेलन का उद्देश्य जिले में राज्य शासन द्वारा उद्यमियों के लिए संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में उन्हे जानकारी देना एवं निवेशकों एवं उद्यमियों को नई इकाई स्थापित करने एवं संचालन करने में आ रही परेशानियों सें निजात दिलाना रहेगा । इस कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री माननीय श्री नागरसिंह चौहान मुख्य अतिथि , कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर एवं एमपीआईडीसी कार्यपालन संचालक श्री राजेश राठौड़ विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेगे। सम्मेलन में अधिक से अधिक उद्योगपतियों एवं निवेशकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए एवं उनकी समस्याओं को जानने के लिए प्रभारी अपर कलेक्टर श्री बघेल , संयुक्त कलेक्टर सुश्री प्रियांशी भंवर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई । इस दौरान महाप्रबंधक श्री एस एस कवछे , श्री एस एल सोलंकी एवं प्रबधंक श्री राहित भिंडे सहित बडी संख्या मे जिले के निवेशक एव उद्योगपति उपस्थित रहे।