Homeअलीराजपुरजिला सहकारिता विकास समिति की बैठक आयोजित  जिले में सहकारी समितियों...

जिला सहकारिता विकास समिति की बैठक आयोजित  जिले में सहकारी समितियों द्वारा दुग्ध संग्रहण बढाने के लिए किए जाए प्रयास – कलेक्‍टर डॉ बेडेकर 

मनीष अरोडा 

अलीराजपुर कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर की अध्यक्षता में जिला सहकारिता विकास समिति की बैठक का आयोजन कलेक्टर कक्ष में हुआ । बैठक में उपायुक्त सहकारिता श्री जीएल सोलंकी द्वारा पैक्स कम्प्यूटराइजेशन की प्रगति , जिले में संचालित समितियों की आय की स्थिति , मत्स्य सहकारी संस्थाओं – सिंचाई सहकारी समितियों का गठन , आदि कार्यो की जानकारी दी । इस दौरान कलेक्टर डॉ बेडेकर ने जिले की सभी 26 पैक्स संस्थाओं के कम्प्यूटराइजेशन को तय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए , उन्होंने डेयरी सहकारी संस्थाओं के कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में सिर्फ 1200 लीटर दूध की सहकारी संस्थाओं द्वारा संग्रहित किया जा रहा है इसें बढ़ाने के लिए दुग्ध पालकों की नई सहकारी समितियां बनाई जाए । जिले के कृषकों को दुधारू पशु पालन के लिए प्रेरित किया जाए इस संबंध में आचार्य विद्यासागर योजना , नामसा योजना के अंतर्गत 40 हजार से अधिक सब्सिडी एवं अन्य बैंक ऋण की उपलब्धता कराई जाए । उन्होंने उपसंचालक डेयरी विभाग को निर्देशित किया की जिले में दुग्ध उर्पाजन में वृद्धि संबंधि उपायों का प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए । कलेक्टर डॉ बेडेकर ने उपसंचालक पशु पालन विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि सोमकुआ स्थित आदर्श गौशाला में गोवंश के स्वास्थ्य एवं अन्य रखरखाव आदि की लगातार मॉनिटरिंग करते रहें। गौवंश को पर्याप्त खाद्य एवं चिकित्सा सुविधा निरंतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें । इस कार्य में कोताही बरतने पर संबंधित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। बैठक में जानकारी प्राप्त हुई कि जिले में 3 नवीन मत्स्य सहकारी संस्था एवं 21 डेयरी संस्थाओं का गठन हुआ है । कलेक्टर डॉ बेडेकर ने निर्देशित किया कि समस्त सहकारी संस्थाओं को पंजीकृत कराया जाए ताकि ऋण मिलने मे सुविधा हो । कलेक्टर डॉ बेडेकर ने कहा कि शासन द्वारा इस वर्ष सोयाबीन उपार्जन किया जाना हैं उन्होंने उप संचालक कृषि को निर्देशित करते हुए कहा कि इस संबंध में पर्याप्त व्यवस्था समय से पूर्व पूर्ण कर ली जाए ताकि किसानों को उपार्जन के समय कोई परेशानी का सामना न करना पडे। इस दौरान सहकारिता उपायुक्त श्री जीएल सोलंकी , उप संचालक कृषि श्री सज्जन सिंह चौहान , उपसंचालक पशु विभाग श्री गुलाब सिंह सोलंकी , दुग्ध संघ के अधिकारी श्री अनिल चौहान सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!