Homeझाबुआपेटलावदस्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत छात्रो को करवाया प्रसंस्करण ईकाइ का भ्रमण.. 

स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत छात्रो को करवाया प्रसंस्करण ईकाइ का भ्रमण.. 

वॉइस ऑफ़ झाबुआ-

——————————

पेटलावद। नगर परिषद पेटलावद द्वारा जिला कलेक्टर नेहा मीणा एवं अनुविभागीय अधिकारी तनुश्री मीणा के निर्देशन एवं अध्यक्ष ललिता योगेश गामड के नेतृत्व में मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा भंडारी द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत निकाय क्षेत्रांतर्गत आने वाली समस्त स्कुलो में प्रतिदिन अलग-अलग प्रकार कि गतिविधियो का आयोजन किया जा रहा है उसी को ध्यान में रखते हुवें बुधवार को माध्यमिक विद्यालय गणपति चौक के छात्रो को प्रसंस्करण ईकाइ का भ्रमण करवाया गया जिसमें उपस्थित समस्त छात्रो को वार्ड क्रं. 13 में स्थित ट्रेचिंग ग्राउण्ड पर प्रचलित प्रसंस्करण ईकाइ पर एम.आर.एफ., कम्पोस्टिंग प्रोसेस प्लांट, फिकल स्लज ट्रिटमेंट प्लांट एवं सी.एंड डी. प्लांट का भ्रमण करवाया जाकर नगरीय सीमा क्षेत्रांतर्गत से एकत्रित होने वाले कचरे का पृथक्किकरण एवं उससे तैयार होने वाली खाद एवं वेस्ट से बेस्ट कि जानकारी स्वच्छता निरीक्षक शुभम देवडा द्वारा छात्रो को प्रदान कि गई साथ ही स्कुल के छात्रो को नगर परिषद द्वारा नाली-नालो से निकले वेस्ट एवं कबाड से जुगाड कर बनाये गये उद्यान का भी भ्रमण करवाया गया। भम्रण कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुकेश मैडा, मुकेश कुमार सौलंकी, कैलाश सेन, विजय हटिला एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!