अक्षय चौहान खवासा
मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत गठित शबरी माता महिला किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड खवासा के सीएलएफ परिसर में एफपीसी का वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम मां सरस्वती, शबरी माता को पुष्प माला अर्पण एवं पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वार्षिक आम सभा का मीटिंग एजेंडा एफ.पी.सी डायरेक्टर पांगू पारगी के द्वारा सभी शेयर धारक सदस्यों के बीच मीटिंग एजेंडा का वाचन किया गया।

एफ. पी.सी डायरेक्टर शांता सिंगाड के द्वारा वार्षिक आय व्यव की रिपोर्ट एवं गतिविधि का वाचन किया गया। एवं आगामी वर्ष की कार्य योजना का वाचन किया गया। एफ.पी.सी को आगे बड़ाने में सहयोगी संस्था समुन्नति फाउंडेशन , कोर्टेवा TRIF संस्था के द्वारा समय समय पर तकनीकी मार्गदर्शन का सहयोग किया जा रहा है।एवं सभी के सहयोग से एफ.पी.सी में शेयर होल्डर सदस्य और व्यापार स्तर को अधिक बढ़ाया जाए। इस पर मुख्य अतिथि के द्वारा उपस्थित सदस्यों को साझा किया गया। और शेयर होल्डर सदस्यों को शेयर सर्टिपिकेट मुख्य अतिथि के द्वारा वितरण करवाया गया। मंच पर उपस्थित अतिथिगण को एफ.पी सी. के डायरेक्टर सदस्यों द्वारा शबरी माता का तस्वीर भेंट किया गया।

वार्षिक आम सभा में उपस्थित कंपनी डायरेक्टर श्रीमती पांगु पारगी, श्रीमती शांता सिंगाड़ श्रीमती लक्ष्मी पाटीदार, श्रीमती कृष्णा चंद्रावत, श्रीमती झीता झोड़िया श्रीमती गंगा मेड़ा श्रीमती भूंडी चरपोटा वार्षिक आम सभा में उपस्थित कंपनी में जुड़े शेयर धारक सदस्य और सीएलफ प्रभारी संगीता चौहान, मनीष डामोर कृषि विभाग से गोपाल मुलेवा जनपद पंचायत थांदला उपाध्यक्ष श्रीमती माया जी प्रेमसिंह चौधरी TRI से प्रैक्टिशनर एसोसिएट ब्लॉक प्रभारी अजय गहलोत समुन्नती फाउंडेशन से अंगत पटेल एफपीसी सीईओ शांतिलाल मेड़ा अकाउंटेंड बालूसिंह सिंगाड़ एवं फील्ड स्टॉफ मंगलसिंह कटारा और नारी अधिकार केंद्र से समन्वयक नर्मदा चरपोटा , सीएलएफ प्रेरक माया कटारा, मनीषा कटारा,और राजू भुरिया सह स्टॉफ की उपस्थिति में इस कार्यक्रम को सभी ने मिलकर सफल बनाया गया।