दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
अलीराजपुर जिले के सोसल मीडिया ग्रुप में एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमे अलीराजपुर जिला पुलिस मुख्यालय के मात्र 200 मीटर दूर स्थित स्थानीय अलीराजपुर बस स्टैंड पर तितली भंवरा चल रहा है जो पुलिस प्रशासन के मुंह पर एक बड़ा तमाचा है ।।जिले भर में अवेध धंधे और अवेध गतिविधियों की रोकथाम के लिए जिला पुलिस मुख्यालय से नजर रखी जाती है और समय समय पर दिशा निर्देश दिए जाते है लेकिन जिला मुख्यालय पर ही अवेध गतिविधि वो भी खुल्ले आम ।
आज इस सोसल मीडिया में चल रहे वीडियो की वॉइस ऑफ झाबुआ पुष्टि नहीं करता लेकिन इस वीडियो ने पुलिस प्रशासन के मुख पर कालिक जरूर पोत दी है ओर कुछ दिन पूर्ण कांग्रेस नेता महेश पटेल और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार से उस दावे को हकीकत में साबित करता है जिसमे उन्होंने प्रशासन को भाजपा के कार्यकर्ता और भाजपा के इसारे पर अधिकारी और कर्मचारी काम करते है ऐसा आरोप लगाया था और आज वही आरोप साबित होता हुवा दिखाई दे रहा है जिले के अन्य सभी नगरों के भी यही हाल है ।। जहां जूवा और सट्टा चालू है ।।।