Homeअलीराजपुरछात्रावास में आदिवासी क्षेत्र के 500 से अधिक छात्र छात्राएं निवास करके...

छात्रावास में आदिवासी क्षेत्र के 500 से अधिक छात्र छात्राएं निवास करके उच्च स्तरीय शिक्षा प्राप्त करेंगे – कलेक्टर डॉ बेडेकर

मनीष अरोडा 

अलीराजपुर कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर ने आम्बुआ स्थित निर्माणाधीन एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया गया । भ्रमण के दौरान उन्हें ज्ञात हुआ कि असमाजिक तत्वों द्वारा स्कूल एवं छात्रावास परिसर के क्षेत्र में कचरा फेकने एवं भवन निर्माण के दौरान बाधा उत्पन्न करने की जानकारी प्राप्त हुई । शिकायत प्राप्त होने पर कलेक्टर डॉ बेडेकर ने उपस्थित ग्रामीणों से चर्चा की और कहा कि 35 करोड़ की लागत से निर्मित हो रहे इस छात्रावास में आदिवासी क्षेत्र के 500 से अधिक छात्र छात्राएं निवास करके उच्च स्तरीय शिक्षा प्राप्त करेंगे । यह सभी ग्रामीणों की नैतिक जिम्मेदारी है कि विद्यालय एवं छात्रावास का संचालन सुरक्षित रूप से हो सके एवं छात्र छात्राएं बिना व्यवधान के शिक्षा प्राप्त करें । इस कार्य में जिला प्रशासन के साथ ग्रामीण भी मदद करें । कलेक्टर डॉ बेडेकर ने कहा कि इसके संचालन में बाधा पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करेगा । उन्होने निर्माण कम्पनी के ठेकेदार को निर्देशित किया कि छात्रावास परिसर के चार तरफ फेंसिंग का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए और उन्होने कहा कि आगामी 10 दिवस पश्चात पुनः भौतिक निरीक्षण किया जाएगा और कोई भी कमी पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी ।

कलेक्टर डॉ बेडेकर अपने भ्रमण के दौरान निर्माणाधीन छात्रावास का भ्रमण कर छात्र छात्राओं के लिए बन रहे मैस एवं किचन शेड का निरीक्षण किया , उन्होंने 480 लोगों की बैठक व्यवस्था वाले ऑडिटोरियम हॉल का भी निरीक्षण किया। साथ ही छात्रावास परिसर में विद्यालय स्टाफ के लिए निर्मित हो रहे स्टाफ क्वार्टर का भी निरीक्षण किया गया ।इस दौरान प्रभारी सहायक आयुक्त श्री संजय परवाल , विद्यालय प्राचार्य श्रीमती अर्चला श्रीवास्तव समेत संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!