Homeझाबुआधूमधाम से मनेगी स्वर्णकार समाज के आराध्य भगवान अजमीढ देव जी की...

धूमधाम से मनेगी स्वर्णकार समाज के आराध्य भगवान अजमीढ देव जी की जयंती आयोजन समिति में मनोनीत हुए प्रदेष भर से समाज बंधु

झाबुआ स्वर्णकार समाज के आराध्य देव भगवान अजमीढ देव की जयंती भोपाल में नवनिर्मित महाराज अजमीढ देव मूर्ति स्थल पर 17 अक्टूम्बर को मनाई जाएगी । अजमीड देव जयंती कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव समेत भोपाल के विधायक एवं सांसद, महापौर को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा एवं प्रदेश के सभी स्वर्णकार समाज बंधु भी सम्मिलित होगे। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी, संगठनों के प्रमुख , मीडियाकर्मियों को एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा। आयोजन को लेकर भोपाल में स्वर्ण कला बोर्ड के अध्यक्ष दुर्गेश सोनी जी के नेतृत्व में स्वर्णकार समाज मध्य प्रदेश के प्रमुख संगठनों के पदधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में एक संचालन समिति का गठन भी किया गया जिसमें प्रदेष के विभिन्न क्षेत्रों से संचालन समिति के सदस्य का चयन किया गया । झाबुआ से उत्सव सोनी राजेश सोनी को संचालन समिति के रूप में मनोनीत किया गया ।

 

बैठक का संचालन सोनी महापंचायत के प्रदेश संयोजक श्री धीरज सोनी ने किया अजमीढ देव जी के कार्यक्रम के लिए कार्यक्रम संचालन समिति के प्रमुख श्री कैलाश सोनी इंदौर ने श्री दुर्गेश स्वर्णकला बोर्ड के अध्यक्ष दुर्गेश सोनी की अनुशंसा पर कार्यक्रम की संचालन समिति का गठन भी किया जिसमे पोलाय कला से अरविंद सोनी,, गंजबासौदा, से बालमुकुंद सोनी, भोपाल से मनोज सोनी , बड़कुल भोपाल से विकास सोनी, स्वर्णकार बीमा मंच के संस्थापक राजकुमार सोनी , विदिशा पार्षद संतोष सोनी , महिला प्रमुख श्रीमती रेखा सोनी भोपाल कमल सोनी मांगलिया, रायसेन से दिनेश बडोनिया, संतोष सोनी, भोपाल से वीर सिंह चौहान ,रजनीश सोनी, मनीष सोनी एवं नितिन सोनी, इटारसी से राजेंद्र सोनी , गंजबासौदा से अमित सोनी , झाबुआ से राजेश सोनी एवं उत्सव सोनी को संचालन समिति सदस्य बनाया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!