
सुरेश परिहार
सारंगी। आज सुबह से ही सारंगी में हुई तेज बारिश के चलते कई गली-मोहल्लों व घरों में पानी भर गया, वहीं दूसरी और सारंगी रतलाम रोड पर स्थित खारी वाला नाला ओर खाल उफान पर आ गया जिस कारण बनी रपट निचले स्थान पर होने की वजह से मुख्य मार्ग जो कि गांव को जोड़ने वाला रास्ता होकर बारिश की वजह से उफ़ान पर है जिस कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गई वही लोगों को परेशानीयो का सामना करना पड रहा है । सुरक्षा को लेकर सारंगी पुलिस मुस्तेद दिखाई दे रही हैं।