आलीराजपुर ÷ पूर्व विधायक मुकेश पटेल जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश राठौड़ , कांग्रेस युवा नेता महेंद्र रावत ने जिला पंचायत अलीराजपुर के क्षेत्र क्रमांक 09 के ग्राम बोराना, सेजा, लखनकोट, हरसवाट, घोगसा, रोडधा,गड़त,बेहडवा,में चुनाव को लेकर सघन डोर टू डोर जनसंपर्क कर कांग्रेस पार्टी और उम्मीदवार श्रीमती कलिता महेंद्र रावत के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

गाँव-गाँव डगर-डगर घर-घर दस्तक़ के दौरान युवाओं का जोश और बुजुर्गों का भरोसा जिला पंचायत अलीराजपुर के क्षेत्र क्रमांक 09 के चुनाव में हमें दूसरों से चार कदम आगे रख रहा है।

इस अवसर पर सरपंच कैलाश,सोनू वर्मा,धनसिंह चौहान,मनीष चौहान,कमलेश पचाया,राहुल भाई,और सभी साथी उपस्थित थे
