Homeझाबुआमेघनगरमेघनगर के राजा का नगर आगमन पर भ्रमण आज  गोकुल ग्रुप...

मेघनगर के राजा का नगर आगमन पर भ्रमण आज  गोकुल ग्रुप का 13 वा गणपति महोत्सव

मेघनगर -मेघनगर का राजा गोकुल ग्रुप जो की हमेशा अपनी भव्यता और शान के लिए जाना जाता है इस बार निरन्तर 13 वा महोउत्सव आज नई यात्रा गजानंद के नगर आगमन पर निकलने वाला है। गोकुल ग्रुप के सदस्य अभिनंदन जैन ने बताया कि 5 सितम्बर गुरुवार की शाम 5 बजे बाफना फाइबर्स से मेघनगर के राजा का भव्य आगमन होगा। यह एक ऐसा क्षण है, जब मेघनगर की गलियों में उत्साह और उमंग का माहौल होगा। श्रद्धालु अपने घरों से बाहर निकलकर मेघनगर के राजा का स्वागत करने के लिए तैयार होंगे। राजा के आगमन में , रंग-बिरंगे झंडे और डीजे बैंड की धुनें होंगी। हर कोई मेघनगर के राजा की एक झलक पाने के लिए बेताब होगा। यह सिर्फ एक आगमन नहीं, बल्कि मेघनगर की संस्कृति और परंपरा का जश्न होगा। राजा गोकुल ग्रुप का नाम सुनते ही लोगों के चेहरों पर मुस्कान आ जाती। गोकुल ग्रुप ने इस भव्य आगमन आयोजन में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को बप्पा के साथ नगर भ्रमण शोभा यात्रा में आने की अपील कि है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!