मनीष अरोडा
अलीराजपुर कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर की अध्यक्षता राजस्व महाभियान के तहत समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्टर सभा कक्ष में किया गया । कलेक्टर डॉ बेडेकर ने बताया कि 15 जुलाई से 31 अगस्त 2024 तक प्रदेशव्यापी राजस्व महाभियान 2.0 मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित किया गया था। इस अभियान के दौरान अलीराजपुर जिले में प्रदेश के 55 जिलों में 12 वॉ स्थान प्राप्त किया । इस अभियान में बटवारा , नामांतरण , अभिलेख दुरस्ति ,ईकेव्यासी , नक्शे तरमीम के कार्य किए गए । जिसमें अलीराजपुर जिले में बटवारा – नामांतरण एवं अभिलेख दुरुस्ती शत प्रतिशत लंबित प्रकरण का निराकरण किया गया । जिले द्वारा ईकेव्यासी के कुल 61 हजार 07 तथा नक्शा तरमीम के 15 हजार 5 सौ 66 प्रकरण निस्तारित किए गए ।
कलेक्टर डॉ बेडेकर ने बताया कि सम्पूर्ण प्रदेश में कट्ठीवाड़ा तहसील ने राजस्व महाभियान के दौरान प्रथम स्थान एवं अलीराजपुर तहसील द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया । कलेक्टर डॉ बेडेकर ने इस कार्य के लिए समस्त राजस्व अधिकारी एवं जमीनी हमले की प्रशंसा की । उन्होने राजस्व के सभी अधिकारियों को निर्देशित किया की महाभियान के समाप्ति के बाद भी आने वाले एवं लंबित प्रकरणों का इसी गति से निराकरण किया जाए ताकि जिले के नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पडे।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक चौधरी , संयुक्त कलेक्टर सुश्री प्रियांशी भंवर , अनुविभागीय अधिकारी विरेन्द्र सिंह बघेल , राजस्व तपीस पांडे , एसआर यादव सीजी गोस्वामी , डिप्टी कलेक्टर जीपी अग्रवाल समेत संबंधित राजस्व अमला मौजूद था।