Homeअलीराजपुरबारिश के चलते कुए की मुंडेर टूटी हादसा होने की आशंका

बारिश के चलते कुए की मुंडेर टूटी हादसा होने की आशंका

 

बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट

ग्राम पंचायत आंबुआ में पुराने बस स्टैंड के पास स्टेट समय से बना हुआ कुआं जिससे विभाग जल स्तर का पता लगाया करता था मगर रखरखाव नहीं होने से उसकी मुंडेर जर्जर होकर बरसात के कारण टूट गई है! कभी कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है! ज्ञात रहे इसकी शिकायत एवं अखबारों के माध्यम से कई बार की जा चुकी है मगर प्रशासन स्तर से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए! शनिवार शाम 5 बजे से लगातार हो रही बारिश के कारण कुए की मुंडेर ढस गई है! एवं लगातार हो रही बारिश के कारण कोई बड़ा नुकसान हो सकता है! समीप में रहने वाले राकेश खंडेलवाल एवं आशीष राठौड़ ने मांग की है उक्त स्टेट समय से बना हुआ कुआं जिसका पानी पहले उपयोग में भी लिया जाता था ! मगर प्रशासन की अनदेखी के चलते यह धीरे-धीरे धारा सही हो रहा है जिसकी मरम्मत करना अति आवश्यक है, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता है!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!