भांडरावत में आकाशीय बिजली गिरने से एक भैंस और व्यक्ति की मौत।
वॉइस का झाबुआ
बृजेश खंडेलवाल,
आलीराजपुर जिले के नानपुर थाना अंतर्गत आम्बूआ से 10 किमी दूर ग्राम भांडरावत पटेल फलिया में आकाशीय बिजली गिरने से युवक एवं भैंस की मौत हो गई। परिवार जनों ने बताया कि सुरेश जानवर को चराने के लिए गया हुआ था। चार दिनों से भारी उमस के बाद अचानक मौसम परिवर्तन हुआ और तेज बारिश शुरू हो गई इसके साथ-साथ कड़कती हुई बिजली सुरेश पिता उगरा उम्र 20 वर्ष एवं एक भैंस की मौत का कारण बनी। जिसकी सूचना पुलिस थाना नानपुर पर दी गई थाना प्रभारी मुकेश कनासिया घटना स्थल पर पहुंचे और पंचनामा बनाया। एवं मृत्यु की मौत के बाद पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।