Homeअलीराजपुरआंबुआआम्बूआ शंकरगढ़ से निकली बाबा भोले की रथ पर शाही सवारी! 

आम्बूआ शंकरगढ़ से निकली बाबा भोले की रथ पर शाही सवारी! 

वॉइस आफ झाबुआ

बृजेश खंडेलवाल

आम्बूआ:- श्रावण मास मैं निरंतर धार्मिकता एवं सूर्य उदय के पहले ग्राम के महिला एवं पुरुष एवं छोटे-छोटे बच्चे हाथ में कलश लेकर नित्य पूजा अर्चना करने शिव मंदिर जाते हैं! सावन मास के अंतिम सोमवार को राम मंदिर प्रांगण से बाबा भोले की शाही सवारी निकाली गई । ग्राम के प्रमुख मार्गो से होते हुए बैंड – बाजे के साथ बम बम भोले के नारे लगाते हुए भक्तजन निकले! शंकरगढ़ मंदिर के पुजारी शंकरलाल पारीक ने बताया कि प्राचीन समय से बने मंदिर होने से यहां काम अधिक महत्व है ।

इस प्रांगण में राम मंदिर, शिव मंदिर, बालाजी मंदिर, अंबे मां मंदिर एवं भेरुजी का स्थान है ! आज इस पवित्र स्थान से बाबा भोले की सावन मास के अंतिम शोभायात्रा निकल गई! जगह जगह भक्त जनो द्वारा बाबा भोले की पूजा अर्चना की गई। शोभायात्रा ग्राम भ्रमण के बाद पुन शंकरगढ़ शंकरगढ़ पहुंची जहां पर महा आरती कर प्रसादी वितरण की गई। इस शोभायात्रा की व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी योगेंद्र मंडलोई अपनी टीम के साथ व्यवस्था देख रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!