बालुसिंह बारिया
धार जिले में अवैध शराब के विरुध्द कार्यवाही करने पुलिस अधीक्षक धार मनोज कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इन्द्रजीसिंह बाकलवार व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरदारपुर आशुतोष पटेल के निर्देशन मे थाना प्रभारी निरीक्षक संजय रावत के नेतृत्व मे टीम बनाकर अवैध शराब पर कार्यवाही करते प्रकरण क्रमांक 328/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट मे आरोपी पुखराज पिता मोहनलाल जायसवाल उम्र 34 साल निवासी बरमण्डल को बोलेरो गाडी क्रमांक MP-39-T-0191को पंचानों के समक्ष चेक किया तो बोलेरो वाहन मे पीछे की सीट पर कपडे से ढका जिसमे 12 पेटी सफेद दुबारा भरी हुई पाई गई ।पुखराज पिता मोहनलाल जायसवाल निवासी बरमण्डल के पास शराब परिवहन का लायसैंस परमिट ना होने से उसके कब्जे से बोलेरो गाडी क्रमांक MP-39-T-0191 व 12 पेटी सफेद दुबारा भरी हुई जप्त किये गये ।उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मे निरीक्षक संजय रावत, उप निरीक्षक शर्मा, उनि कीर्तनसिंह नायक, आर.1148 राकेश, सै.108 गजराज का सराहनीय योगदान रहा।