बालुसिंह बारिया
सरदारपुर। आज पूरे देश में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जा रहा है। मध्यप्रदेश के धार जिला सरदारपुर उप जेल में रक्षाबंधन का त्यौहार.मनाया गया है।सलाखों के पीछे कैद भाइयों की कलाइयों में राखी बांधने के लिए बड़ी संख्या में बहने उप जेल पहुंची है। जहां पर बहने जेल में ही अपने भाइयों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया।
पिछले साल की तरह इस साल भी सलाखों के पीछे कैद भाई अपने बहनों के साथ धूमधाम से रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया गया । सरदारपुर के उप जेल में इसके लिए कड़ी सुरक्षा की गई है। साथ ही नियम भी लागू किया गया है।

जेल प्रशासन ने की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
नियमों के अनुसार, बहने अपने भाइयों को जेल में सुबह 8 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक राखी बांध सकती है। इस दौरान जेल के भीतर सिर्फ राखी ही ले जाने की अनुमति दी गई है। मिठाई, टीका, पूजन सामग्री नहीं ले जा सकते। त्यौहार को देखते हुए जेल प्रशासन ने तैयारियां पहले से कर ली थी।सुरक्षा को लेकर व्यवस्थाएं भी की गई है।