रिपोर्टर-सुनील खोड़े
———————————
पेटलावद। पश्चिम बंगाल के .आर जी कर मेडिकल कॉलेज मैं हुई हिंसा और कोलकाता में हुए बलात्कार की घटना को लेकर समूचे चिकित्सक समुदाय में आक्रोश व्याप्त है जिसको लेकर पूरे देश प्रदेश में चिकित्सकों द्वारा हड़ताल की जा रही हैं इस क्रम में सिविल हॉस्पिटल पेटलावद के चिकित्सकों द्वारा हड़ताल रखकर विरोध प्रदर्शन किया इसी के साथ पेटलावद मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेश कटारा डॉ धर्मेश बघेल, डॉ अखिलेश सरोडा, डॉ अंतिम सोलंकी,डॉ देवेंद्र राठौर, डॉ कमल भगोरा, डॉ अमन दीक्षित,आदि चिकित्सक मौजूद रहे।