Homeझाबुआजर्जर भवनों कों तोड़ने की कार्यवाही के अंतर्गत पुरानी तहसील कार्यालय झाबुआ...

जर्जर भवनों कों तोड़ने की कार्यवाही के अंतर्गत पुरानी तहसील कार्यालय झाबुआ कों तोड़ा गया

झाबुआ । प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश में जीर्ण-शीर्ण स्थिति के जर्जर भवनों को तोड़ने के आदेश दिये गये है, जिसके तहत कलेक्टर नेहा मीना द्वारा इस प्रकार के भवनों की मैपिंग कर उन्हें तोड़‌ने हेतु आदेशित किया गया।

         पुरानी तहसील कार्यालय झाबुआ (सुभाष मार्ग) को डिस्मेन्टल करने की कार्यवाही की गई। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारिय राजस्व झाबुआ श्री सत्यनारायण दर्रो, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी श्री अहीर अहमद गौरी, सीएमओ नगर पालिका झाबुआ श्री संजय पाटीदार उपस्थित रहे। भविष्य में इस प्रकार की कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!