Homeअलीराजपुरयेलो मोजेक से उडद, सोयाबीन की फसल हो रही प्रभावित,  किसानो...

येलो मोजेक से उडद, सोयाबीन की फसल हो रही प्रभावित,  किसानो को मुआवजा दे सरकार – पूर्व विधायक पटेल

बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट

पूर्व विधायक मुकेश पटेल ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया की जिले के किसानों को फसल मे येलो मोजेक बीमारी से सामना करना पड रहा है, जिले के विभिन्न क्षेत्रों में येलो मोजेक नामक बिमारी से किसानों की उडद और सोयाबीन की फसल बर्बाद हो रही है। लेकिन मप्र की दिषाहीन सरकार किसानों की सुध नहीं ले रही है। वहीं क्षेत्र में किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रहा है। अभी तक जिले का कोई अधिकारी येलो मौजेक से प्रभावित फसल का मुआयना करने भी किसानों के खेतों में नहीं पहुंचा है। यदि 15 दिन में किसानों की फसलों का मुआयना कर मुआवजा प्रकरण नहीं बनाएं गए तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

पूर्व विधायक पटेल ने बताया कि 15 अगस्त 2024 गुरूवार को विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम खेरवड़ के किसानों ने बताया की हमारी उदड़ ओर सोयाबीन की फसल पुरी पीली पड़ गई। किसानो के खेतो मे मेने स्वयं ने भी देखा तो उदड़ ओर सोयाबीन की पुरी फसल पीली पड़ गई है , ऐसे मे किसान बहुत ज्यादा परेशान हो रहे है किसानो ने महंगे दामों मे बिज ओर खाद खरीद कर डाला साथ ही श्रम परिश्रम खेती के लिए लगाया पैसा भी वसूल नही हो पायेगा।पूर्व विधायक पटेल ने कहा की सरकार एक तरफ दावा करती है की किसान हमारे अन्नदाता की ओर किसानो पर कोई परेशानी नही आने देंगे। फिर सरकार इस ओर ध्यान क्यो नहीं दे रही है। पूर्व विधायक पटेल ने सरकार से मांग की है कि येलो मोजेक से प्रभावित हर किसान को उसकी फसल का मुआवजा दिया जाए। यदि सरकार ने किसानों के हित में फैसला नहीं लिया तो कांग्रेस पार्टी द्वारा कलेक्टोरेट का घेराव कर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!