Homeअलीराजपुरखंडवा खरगोन अलीराजपुर रेल लाइन के सर्वे को मिली स्वीकृति। सांसद...

खंडवा खरगोन अलीराजपुर रेल लाइन के सर्वे को मिली स्वीकृति। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने रेलमंत्री के समक्ष रखी थी मांग।

बृजेश खंडेलवाल

विगत दिनों देश का आम बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया था। इस आम बजट में रेल बजट भी सम्मिलित था रेल मंत्रालय ने इस रेल बजट का विस्तृत विवरण बुधवार को जारी किया है। इसमें रेल मंत्रालय ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में रेल लाइनों के बिछाने के लिए नये सर्वेक्षण की लिस्ट भी जारी की है। इस लिस्ट के 102 क्रमांक पर अलीराजपुर से बड़वानी,जुलवानियां,खरगोन से खंडवा तक नया ब्रॉडगेज रेलमार्ग के लिए सर्वे की स्वीकृति दी गई है।

मध्य रेल परामर्शदात्री के पूर्व सदस्य मनोज सोनी ने बताया की रेल मंत्रालय द्वारा 2024_,25 के रेल बजट का ब्यौरा बुधवार को जारी किया गया जिसमें इस वित्तीय वर्ष के लिए विभिन्न मदो का आय व्यय विवरण प्रकाशित किया। इसी में रेलवे द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से मांग की जा रही नई रेल लाइनो के लिए सर्वे करवाने की भी लिस्ट जारी की गई है। खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने इसके लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी मुलाकात कर मांग रखी थी। अलीराजपुर से बड़वानी, जुलावनिया,खरगोन,खंडवा तक नया ब्रॉडगेज रेलमार्ग बिछाने के लिए सर्वे करवाने का उल्लेख लिस्ट में किया गया है। अलीराजपुर खंडवा 250 किमी रेलमार्ग के सर्वे करवाने के लिए 6.25 करोड़, सवा छै करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।

इस रेलमार्ग के स्वीकृत होने से खंडवा से व्हाया अलीराजपुर के रास्ते वड़ोदरा जाने में 2 सौ किमी के लगभग की दूरी घटेगी। इस रेलमार्ग के बनाने से खंडवा ,खरगोन,बड़वानी आदिवासी क्षेत्र बनारस,वडोदरा के मेन रेलमार्ग पर आ सकेगा। इससेे रेलवे को अति व्यस्त व्हाया भुसावल,नंदूरबार रेल रूट के विकल्प के रूप में गुजरात को जोड़ने वाला शॉर्ट कट नया रेल रूट उपलब्ध हो सकेगा। इसकी स्वीकृति को लेकर अलीराजपुर के नागरिकों में हर्ष व्याप्त है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!