वॉइस ऑफ झाबुआ पारा।
प्रभारी भारत अखड़िया ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) द्वारा घोषित 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पारा क्षेत्र में वर्ष 2016 से मनाते आ रहे है,प्रतिवरर्षनुसार इस वर्ष भी सर्व आदिवासी समाज एवं समाज एवं जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन के संयुक्त तत्वावधान में मेला मैंदान पर कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम की शुरुआत आदिवासी महापुरुषो के चित्र (फोटो) पर माल्यार्पण करने के पश्चात कार्यक्रम मेंला मैदान से रैली होली चौक, सदर बाजार,राणापुर रोड, टंट्या मामा चौराह पर टंट्या मामा की मुर्ती पर माल्यार्पण करते हुए बस स्टैंड तक निकाली गई। रैली का जैन समाज और मुस्लिम समाज ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
बस स्टैंड पर रैली को समाज के वक्ताओं द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपनी संस्कृति, परपंरा, रीति-रिवाज, और पर्यावरण को बचाना है पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने खेत की मेड पर एक-एक पौधा लगाना है।
कार्यक्रम में वरीष्ठ नेता रूपसिंह डामोर, छीतुसिंह मेडा,कोमल डामोर,अनिल सोलंकी,रणसिहं तडवी,आदी उपस्थित थे।
विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने में भारत अखाडिया,लालू चौहान, मदन डावर, कुवरसिंह डावर,राजेश जमरा,सुनील डोडवा, आलम मुजाल्दे, ठाकुर अखाडिया,मुकेश अजनार, शांतिलाल जमरा, मुकेश डावर, जितेन्द्र चौहान, व अन्य सहयोगियों यह कार्यक्रम सराहनीय रहा।
उपरोक्त जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता शंभूसिह वसुनिया ने दी।