Homeझाबुआसंस्था केशव इंटरनेशनल स्कूल में '' एक पेड़ मां के नाम "...

संस्था केशव इंटरनेशनल स्कूल में ” एक पेड़ मां के नाम ” अभियान के दूसरे चरण के तहत पौधा वितरण कार्यक्रम चला

जिसमें सी.एम.राइज स्कूल झाबुआ , शा. हाईस्कूल करडावद बड़ी , शा. नवीन माध्यमिक विद्यालय मिण्डल,शा.उ.माध्यमिक विद्यालय ढेकल बड़ी में पौधा वितरण एवं स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा पेपर माशि से बनाई गई गणेश जी की प्रतिमाओं का वितरण किया गया ।

अभियान के प्रथम चरण में पैरेंट टीचर्स मीटिंग में अभिभावकों को पौधों का वितरण किया गया था। इस मुहिम के माध्यम से सभी के मन में प्रकृति के प्रति सजगता का भाव जागृत होगा। संचालक ओम शर्मा ने बताया कि संस्था पर्यावरण के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर बना रही है। संस्था में पौधों की नर्सरी बनाई गई है, जहां विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर बीजों का रोपण कर हजारों की संख्या में फलदार एवं औषधीय पौधे तैयार किए।

इस वर्ष शारदा समूह की सभी संस्थाओं द्वारा 60 हजार पौधे तैयार करने और झाबुआ की सभी शासकीय-अशासकीय और सामाजिक संस्थाओं के साथ उनके रोपण और संरक्षण का संकल्प लिया गया है। संचालक किरण शर्मा ने बताया गणेश जी की प्रतिमा का निर्माण न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास है बल्कि यह एक संदेश भी है कि हम पर्यावरण को बिना नुकसान पहुंचाएं भी अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक मान्यताओं का पालन कर सकते हैं।

संस्था प्राचार्या श्रीमती शालू जैन ने सभी शा. संस्थाओं के प्राचार्यो को इस अभियान से जुड़ने हेतु आभार व्यक्त किया । इस अभियान में उप-प्राचार्य जितेंद्र खतेड़िया एवं शिक्षक संदीप अंतरोल का विशेष सहयोग रहा ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!