मनीष अरोडा
अलीराजपुर मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के निर्देशानुसार अध्यक्ष जिला पंचायत अलीराजपुर वर्तमान मे लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-24 रतलाम से सांसद के रूप में निर्वाचित होने के कारण जिला पंचायत अध्यक्ष का त्यागपत्र सक्षम अधिकारी आयुक्त महोदय, इंदौर द्वारा स्वीकृत किया जाने से जिला पंचायत अध्यक्ष पद रिक्त होने से निर्वाचन हेतु दिनांक- 21.08.2024 नियत किया गया । जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पीठासीन अधिकारी डॉ. अभय अरविंद बेड़ेकर के द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचन जिला अलीराजपुर एतद् द्वारा निर्वाचन हेतु निम्नानुसार समयबद्ध कार्यक्रम निर्धारित किया गया । दिनांक 21 अगस्त 2024 बुधवार प्रातः 11 बजे से 11ः30 बजे तक जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करना , प्रातः 11ः30 बजे से 11ः50 तक जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा , प्रातः 11ः50 बजे से 12ः00 बजे तक जिला पंचायत अध्यक्ष पद की अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने का अंतिम समय , प्रातः 12 बजे से 12ः15 बजे तक जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतपत्र तैयार करना एवं मतदान की तैयारी , प्रातः 12ः15 बजे से मतदान की समाप्ति तक जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए गुप्त मतदान , मतदान की समाप्ति के तुरंत बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद की मतगणन एवं परिणाम की घोषणा की जाएगी । उक्त जानकारी जिला निर्वाचन कार्यालय अलीराजपुर द्वारा दी गई ।