Homeझाबुआजनपद पंचायत झाबुआ के सभा कक्ष में पेसा मोबिलाइजर्स की समीक्षा बैठक...

जनपद पंचायत झाबुआ के सभा कक्ष में पेसा मोबिलाइजर्स की समीक्षा बैठक संपन्न हुई

जनपद पंचायत झाबुआ की सभी 68 ग्राम पंचायतों में पेसा एक्ट के कीर्यानवयन हेतु पदस्थ पेसा मोबिलाइजर्स की समीक्षा बैठक जनपद पंचायत झाबुआ के सभा कक्ष में संपन हुई। बैठक में ग्राम सभा को मजबूत बनाने हेतु अभी तक किए गए कार्यों की जानकारी पेसा ब्लॉक समन्वयक मानसिंह बारिया द्वारा ली गई।

साथ ही श्री बारिया द्वारा पूर्व में गठित ग्राम सभा के अध्यक्ष का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है। अब ग्राम सभा की बैठक बुला कर नवीन अध्यक्ष का चयन करने को कहा गया। और नवीन पेसा ग्राम सभा बनाने हेतु ग्राम की बैठक में प्रस्ताव पारित कर उप खंड अधिकारी (अनुविभागीय अधिकारी) कार्यालय में जमा करना होगा। और अनुविभागीय अधिकारी द्वारा जांच उपरांत ग्राम पेसा सभा गठित करने का आदेश जारी किया जाएगा।

बैठक में जनपद पंचायत सीईओ श्रीमान पी. सी.वर्मा सर ने सभी पेसा मोबिलाइजर्स को निर्देशित किया गया पेसा एक्ट में गठित 7 समितियों 

1. ग्राम सभा के सुदृट्ठीकरण समिति

2. लघु वन एवं उपज समिति

3. लघु खनिज समिति

4. मादक पदार्थों के बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध समिति

5. साहुकारिता प्रथा पर नियंत्रण समिति

6. शांति एवं विवाद निवारण समिति

6. भूमि के हस्तांतरण के रोकथाम समिति

इन सभी समितियों की साप्ताहिक बैठक कर उनके कार्यों और अधिकार के बारे में बताने के लिए निर्देशित किया। साथ ही छोटे छोटे झगड़े गांव में की शांति एवं विवाद निवारण समिति द्वारा निपटाने के लिए कहा।

बैठक में स्थापना शाखा प्रभारी श्री महेंद्र मावी, पेसा मोबिलाइजर्स, मुकेश गुण्डिया, मुन्ना मेड़ा, अमरु गुंडिया, कमेश बारिया, कैलाश अमलियार, पांगु डामोर, लिंबा कतीजा, दिनेश डामोर, रवीना राठौड़, अंतिम बाला भुरिया, निर्मला, पूजा, दुर्गा भाबर, समस्त मोबिलाइजर्स उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!