Homeझाबुआमंत्री पद छोड़ सकते हैं नागर सिंह चौहान! पत्नी अनीता चौहान...

मंत्री पद छोड़ सकते हैं नागर सिंह चौहान! पत्नी अनीता चौहान भी छोड़ेंगी सांसद पद! राम निवास रावत को पद देने से हैं नाराज

मंत्री नागर सिंह चौहान की नाराजगी की खबर सामने आई है, आपको बता दें कि मंत्री नागर सिंह चौहान मंत्री पद छोड़ सकते हैं। नागर सिंह रामनिवास रावत को वन एवं पर्यावरण विभाग के मंत्री बनाए जाने से नाराज हैं, जिसकी वजह से उनकी पार्टी छोड़ने की अटकलें चल रही हैं।नागर सिंह चौहान के पास वन एवं पर्यावरण विभाग था, जो कि रामनिवास रावत को दिया है। मंत्री नागर सिंह चौहान मंत्री पद से और पत्नी अनीता नागर चौहान सांसद पदछोड़ सकती हैं।

इस बात हैं नाराज

दरअसल, रविवार 21 जुलाई 2024 को रामनिवास रावत को वन एवं पर्यावरण विभाग का मंत्री बना दिया गया। ये विभाग नागर सिंह चौहान के पास था। इसके साथ ही नागर के पास अनुसूचित जाति विभाग भी था। उनके दो विभागों में से एक विभाग (वन एवं पर्यावरण विभाग) उन्हें बिना बताए रामनिवास रावत को दे दिया। इसी बात से नाराज नागर सिंह चौहान अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!