दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आजाद नगरभाभरा शासन के निर्देशानुसार गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नगर के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दो दिवसीय आयोजन संपन्न हुआ। आयोजन के तहत शनिवार को विद्यालय में संस्था प्राचार्य निलेश शाह के मार्गदर्शन में विद्यालय में आयोजन किया गया। आयोजन में छात्र-छात्राओं को गुरु का महत्व बताया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ द्वारा भी संबोधित किया गया।

आयोजन के तहत् रविवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु पूजन के तहत संस्था के वरिष्ठ शिक्षक राजशेखर कुलकर्णी,शाहिद मोहम्मद शेख द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई । इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक आनंद ताहेड़,रतन सिंह रावत,शाहिद मोहम्मद शेख द्वारा संबोधित किया गया। उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा पुष्प माला से किया गया। इस अवसर पर संस्था शिक्षक राजकुमार मारू, शेखर सिंह कुशवाह, गिरधारीलाल धाकड़ सहित संस्था के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय शिक्षक आशीष सोनी द्वारा किया गया। आभार संस्था शिक्षक शाहिद मोहम्मद शेख ने किया माना।