झाबुआ। झाबुआ नगर पालिका के सब इंजीनियर धीरेंद्र रावत के साथ मारपीट किए जाने के मामले में वार्ड क्रमांक दो के पार्षद अब्दुल करीम शेख और वार्ड तीन की पार्षद के पति गुलरेज उर्फ गोलू कुरैशी को न्यायालय ने जेल भेज दिया। अब उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई 22 जुलाई को होगी।
