दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
जब से मध्यप्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री माननीय मोहन यादव जी के आदेश के अनुसार प्रत्येक जिला कलेक्टर को यह सुनिश्चित करना है की जिले में कही भी फर्जी डॉक्टर और फर्जी क्लिनिक संचालित ना हो लेकिन अलीराजपुर जिले में गांव गांव घर घर गली गली फर्जी डॉक्टर और उनके बिना अनुमति के क्लिनिक का संचालन हो रहा है।जिला कलेक्टर के अलावा जिला चिकित्सा विभाग भी कुंभकरण नींद में सोया हुवा है जिले भर के सीबीएमओ और बीएमओ की जवाबदारी है की वो फर्जी क्लिनिक और फर्जी हॉस्पिटल को संचालित करने वाले डॉक्टरों के ठिकानों को बंद करे लेकिन मुख्यमंत्री जी के आदेश दिए लगभग एक सप्ताह बीतने को है लेकिन अलीराजपुर जिले में किसी भी अधिकारी ने अब तक कोई कार्यवाही नही की ओर ना इसके लिए कोई दल का गठन किया जो जिले भर में फेले इस मकड़ जाल पर कार्यवाही कर सके।आगे मुख्यमंत्री के आदेश का पालन जिला प्रशासन कब तक करता है उसका इंतजार करने के अलावा आम नागरिक क्या कर सकता है ।