दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा ,,आजाद नगर में बीते दस दिनों से अपनी अपनी मन्नत को पूरा करने के लिए मन्नत धारियों ने अपने अपने घर ताजियों का निर्माण किया उन आकर्षक ताजियों को कल बड़े धूम धाम से झाकियों के रूप में नगर भर में घुमाया गया जिसमे मुस्लिम समाज के बच्चे पुरुष महिलाएं सामिल हुवे और मुस्लिम समाज के अलावा आसपास के हिंदू समाज के कई मन्नत धारियों ने अपनी मन्नत पूरी की ओर कइयों ने मन्नत ली रात्रि में अचानक जिला कलेक्टर डॉक्टर अभय बेडेकर और पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास भाभरा पहुंचे और मस्लिम समाज के लोगो से ताजियों को कहा वितसर्जित किया जाता है और कितने बजे किया जाता है कोई परेशानी तो नहीं आती पूछा सुरक्षा का जायजा लिया अचानक जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक ने भाभरा पहुंच कर सबको चौकाया उनके आने की खबर स्थानीय प्रशासन को भी नही चली दोनो ही अधिकारियों ने सुरक्षा का जायजा लिया और चले गए।

रात्रि में नगर परिषद उपाध्यक्ष और समाजसेवी नारायण अरोड़ा ने आकर्षक ताजियो का निर्माण करने वाले मन्नत धारियों को प्रथम इनाम 10151 द्वितीय इनाम 5151 और तृतीय इनाम 2151दिया गया । प्रथम इनाम बबलुभाई सनावर को स्थानीय तहसीलदार जितेंद्र तोमर के हाथो दिलवाया गया द्वितीय इनाम सलीम भाई केलेवाला को स्थानीय थाना प्रभारी गोपाल परमार द्वारा दिलवाया गया और तृतीय इनाम असलम भाई सूतार के ताजिये को दिया गया ।रात्रि 12 बजकर 30 मिनिट पर ताजिए को वितर्जित करने करबला रवाना किया बड़ी करेटी तालाब में ताजियों को वितर्जित किया गया ।