Homeअलीराजपुरउदयगढ़ में अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद , दे रहे प्रशासन को चुनौती

उदयगढ़ में अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद , दे रहे प्रशासन को चुनौती

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

अलीराजपुर जिले के उदयगढ़ ब्लॉक में इन दिनों शासकीय भूमि पर कब्जा करने की होड़ लगी हुई है लोग अवैध कब्जा कर कच्चे तथा पक्के निर्माण करवा रहे है खंडालारोड पर स्थित आदिम जाति सेवासहकारी समिति मर्या. उदयगढ़ के पीछे शासकीय नाले की भूमि पर कुछ लोगो ने पक्का निर्माण कर लिया है अतिक्रमण में नाले में मकान और दुकान बनाकर उसका प्राकृतिक बहाव अवरूद्ध कर दिया गया है नाले के पास मांस विक्रेताओं ने भी पक्का निर्माण कर लिए है लेकिन राजस्व विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस ओर बिलकुल ध्यान नही दे रहे।

मुख्य मार्ग में भी वाहनों को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है वाहनों की अवैध पार्किंग तथा दुकानदारों ने अपनी दुकान के आगे टीनशेड लगा रखे है जो अवैध रूप से बना रखे है सड़क तक फैली दुकानों के सामान की वजह से शहर की सड़कों पर दिन में कई बार जाम लग रहा है जिसके कारण वाहन चालकों से दुकानदार और हाट बाजार करने आए लोगो का विवाद भी होता है नियमानुसार स्टेट हाईवे पर यह जमीन 52 फीट तथा अन्य सड़कों पर 42 फीट छूटना चाहिए लेकिन लोगों द्वारा धीरे-धीरे किए जा रहे अतिक्रमण में यह जमीन खत्म हो गई है।

उदयगढ़ में बढते अवैध अतिक्रमण को लेकर पहले अखबारों में खबरे प्रकाशित हो चुकी है कई बार सीएम हेल्पलाइन पर शिकायते भी हुई लेकिन प्रशासन इसे अनदेखा कर रहा है शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण करने वालो पर कार्यवाही न करना कही न कही प्रशासन की मिलीभगत होने की ओर इशारा कर रहा है अब देखना है इन अतिक्रमण करने वालो पर कार्यवाही होती है या नही ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!