सरदारपुर:- राजगढ़ नगर में बुधवार को बुधवार को क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल ने एक बार पुनः अपने वार्ड भ्रमण के कार्यक्रम को आरंभ किया। बुधवार को वार्ड क्रमांक 5 और 6 में ग्रेवाल ने भ्रमण किया। इसके पूर्व पौधारोपण अभियान की भी हुई। ग्रीन राजगढ़ के तहत हुई इस शुरूआत में सबसे पहले आदर्श सड़क के डिवाइडर पर करीब 50 पौधे रोपे गए। इसके बाद ग्रेवाल वार्ड क्रमांक 5 राजेंद्र कॉलोनी और वार्ड क्रमांक 6 वैभव कॉलोनी में जनता के बीच पहुंचे। यहां लोगों की समस्याओं से रूबरू होने के साथ ही आवश्यक दिषा-निर्देश अधिकारी-कर्मचारियों को दिए और समय-सीमा में समस्या के निदान की बात कही गई। हालांकि भ्रमण के दौरान कोई विषेश समस्या सामने नहीं आई। रोड़ और नाली सहित सफाई को लेकर आई समस्याओं के निदान के लिए निर्देषित किया गया है। नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक जैन ने बताया कि ग्रेवाल ने बुधवार सुबह करीब 8 बजे से 11 बजे तक भ्रमण किया। इस दौरान वार्ड क्रमांक 5 राजेंद्र कॉलोनी में जैन नाकोड़ा मंदिर से लेकर उदय पैलेस तक रोड़ की समस्या से पार्षद ने अवगत करारया। साथ ही नाली निर्माण व पोल से संबंधित समस्या भी रहवासियों ने बताई। इस पर विधायक ने संबंधित नगर परिषद उपयंत्री को आवष्यक निर्देष दिए।
विधायक के भ्रमण की हुई प्रषंसा
विधायक ग्रेवाल के नगर भ्रमण की वार्डवासियों ने प्रषंसा करते हुए कहा कि यह पहली बार हो रहा है जब विधायक खुद जनता की समस्याओं से रूबरू होने के लिए वार्डों में पहुंच रहे हैं। गौरतलब है कि वार्ड क्रमांक 4 में विद्युत से संबंधित जो समस्या रहवासियों ने बताई थी उनका निराकरण बुधवार को विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारियों द्वारा कर दिया गया। इससे यह माना जा रहा है कि विधायक के भ्रमण से जनता की समस्या का निराकरण हो रहा है।
लक्ष्मी विहार के रहवासियों ने बताई समस्या
विधायक ग्रेवाल के भ्रमण के दौरान लक्ष्मी विहार कॉलोनी के रहवासी भी मिले। उन्हेांने कॉलोनी में बिजली और पानी की समस्या से अवगत कराया। विधायक ने अधिकारी को निर्देषित किया कि मूलभूत सुविधाएं यदि दे सकते है तो दी जाए। साथ ही कॉलोनाइजर के द्वारा कार्य नहीं करने की बात भी सामने आई। इस पर जल्द ही निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को कहा गया। इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि सिद्धार्थ जायसवाल, उपाध्यक्ष दीपक जैन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जीवन सिसौदिया, सीएमओ आरती गरवाल, उपयंत्री आराधना डामोर, पार्षद राजेष गुंडिया, पार्षद प्रतिनिधि भरत सिंगार, निलेश सिंगार, पार्षद पंकज बारोड़ सहित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
400 पौधों से हरा-भरा होगा डिवाइडर
उपाध्यक्ष जैन ने बताया कि डिवाइडर पर 400 से ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे। इसकी शुरूआत विधायक श्री ग्रेवाल ने की है। शहर को सुंदर व ग्रीन बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस अभियान व प्रयास में शहरवासियों से भी सहयोग की अपील की जा रही है ताकि राजगढ़ की काया बदली जा सके।