Homeझाबुआसारंगीआज की बारिश से किसानों के मुरझाए चेहरे खिल उठे, मानों...

आज की बारिश से किसानों के मुरझाए चेहरे खिल उठे, मानों फसलों को अम्रत मिल गया हो

सुरेश परिहार।

सारंगी में जो आज बारिश हुई है उससे किसानों के मुरझाए चेहरे‌ रौनक लौट आईं सोयाबीन एवं अन्य फसल के लिए बारिश संजीवनी साबित होगी। तेज धूप और गर्मी से फसलों में सिंचाई की जरूरत पड़ रही थी। अब कुछ दिन तक खेतों में काफी नमी रहेगी। जुलाई माह में बारिश होने से किसानों ने अपने खेतों में सोयाबीन एवं अन्य फसलों की बुवाई करती दी गई थी इसके बाद बारिश थम गई और धूप निकलने लगी। गर्मी पड़ने से खेत की नमी उड़ गई। दो दिन से आसमान पर उमड़उमड़ कर बादल छा रहे। लेकिन, पताही प्रखंड क्षेत्र के कुछ स्थानों पर ही हल्की बूंदाबांदी होती रही

सोमवार को सुबह उमड़ उमड़कर बादल छाए और फिर बारिश शुरू हो गई। किसानों के चेहरे खिल गए। बारिश से सभी फसलों को फायदा पहुंचेगा । सूखे खेतों की प्यास बुझ गई। किसानों द्वारा बताया गया की इस बारिश से फसलों का फायदा पहुंचेगा। बारिश होते ही गर्मी से राहत लेने के लिए बच्चें बाहर निकल कर पानी में नहाने लगे और मौज-मस्ती करने लगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!