Homeझाबुआपेटलावदलायंस क्लब पेटलावद ग्रेटर के वर्ष 2024-25 के नवीन अध्यक्ष राजेश यादव,...

लायंस क्लब पेटलावद ग्रेटर के वर्ष 2024-25 के नवीन अध्यक्ष राजेश यादव, सचिव जीवन भंडारी और कोषाध्यक्ष वीरेंद्र भट्ट बने लायंस साथियों ने बधाई दे कर नवीन कार्यकारणी का पुष्पहारों से स्वागत किया

रिपोर्टर-सुनील खोड़े

 —————————–

पेटलावद। जरूरतमंदो की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले लायंस क्लब ऑफ पेटलावद ग्रेटर की बैठक में सेवा गतिविधि वर्ष 2024-25 की नवीन कार्यकरिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वानुमति से अध्यक्ष पद पर लायन राजेश यादव, सचिव लायन जीवन भंडारी और कोषाध्यक्ष लायन वीरेंद्र भट्ट को बनाया गया। वहीं प्रथम उपाध्यक्ष लायन नवीन वैरागी और मेंबरशीप चेयरपर्सन लायन अनिल शर्मा को बनाया गया। इसके साथ ही शेष कार्यकारणी के गठन की जवाबदारी अध्यक्ष को सौंपी गई। बैठक में लायंस साथियों ने नवीन कार्यकारणी का पुष्पहारों से स्वागत कर बधाई दी।

बैठक में तत्कालीन अध्यक्ष लायन सुरेश प्रजापति ने नवीन कार्यकारणी को बधाई देते हुए संकल्प लिया कि लगातार इसी तरह हम सभी मिलकर पीड़ित मानवता की सेवा में लगे रहेगें और हमारे सेवा के सभी लक्ष्यों को प्राप्त करने में सतत लगे रहेगें।

वहीं नवीन अध्यक्ष लायन राजेश यादव ने कहा कि अध्यक्ष की जवाबदारी आप सभी सदस्यों ने मुझे दी है उसका निर्वहन में पूर्ण क्षमता के साथ सेवा कार्य करते हुए आप सभी के सहयोग से पूर्ण करूंगा।

उल्लेखनीय है कि लायंस क्लब ऑफ पेटलावद ग्रेटर के अभी केवल तीन वर्ष का कार्यकाल ही हुआ है उसमें लायंस क्लब पेटलावद ग्रेटर ने मल्टीपल से लेकर इंटरनेशनल तक अपनी छाप छोड़ी है। जिससे इस क्लब के सदस्यों की सेवा भाव और सहयोग से सभी उच्चपदाधिकारी भी प्रभावित है और उन्होंने नवीन कार्यकारणी को बधाई प्रेषित करते हुए लगातार सेवा कार्यो में अग्रसर रहने की बात कहीं।

बैठक में नवीन कार्यकारणी के गठन के साथ आगामी वर्ष की सेवा गतिविधियों की योजना भी बनी । जिसमें मुख्य रूप से पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में सेवा गतिविधियों पर विशेष जोर दिया जायेगा ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!