निलेश डावर वॉइस ऑफ झाबुआ
म.प्र. के जिला अलीराजपुर में जो भाबरा बायपास म.प्र. के आम्बुआ से सेजवाड़ा नेशनल हाईवे क-56 की सड़क को सिंगल से टू-लेन किये जाने हेतु लगभग 370 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की चुकी है एवं लगभग 29 किलोमीटर भाबरा बायपास बनाया जा रहा है जिसमें स्थानीय किसान एवं आदिवासियों की भूमि पर संबंधित ग्राम सभा द्वारा भी अपनी लिखित आपत्ति अनुविभागीय अधिकारी एवं कलेक्टर अलीराजपुर को लिखित रूप से दे दी गई है जिस पर कोई कार्यवाही किये बिना ही जबरिया रूप से आदिवासी किसानों की भूमि का अधिग्रहण किये जाने के नाम पर नाममात्र का मुआवजा दिये जाने की प्रक्रिया बनाई जाकर आदिवासी किसानों को भूमिहीन किया जा रहा है।

लोकहित में तत्काल प्रभाव से आम्बुआ सेजवाडा नेशनल हाईवे कमांक-56 (भाबरा बायपास) को निरस्त किये जाने के आदेश जारी करने के लिए पत्र लिखा गया।