चंद्रशेखर आजाद नगर जनपद पंचायत के ग्राम बड़ी मिरियावाट के निवासी योगेश आवासिया पिता रायसिंह मना की जमीन ग्राम मायावाट सर्वे नंबर 612 की जमीन पर विगत 5 दिनों पूर्व ग्राम मायावाट के सरपंच पति अदेसिंह वसुनिया वह जुवान सिंह बामनिया ग्राम लिलउमरी की जेसीबी से योगेश की जमीन पर तालाब वह नहर निकाली गई यह जानकारी जब योगेश को लगी तो वह सरपंच पति अदेसिंह सिंह से बात कर पूछा गया और उसको बताया कि अपने निजी भूमि पर तालाब कैसे बनाया सरपंच पति ने कहा तुम जिसके पास मेरी शिकायत करना है कर लो मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते जब योगेश ने पेसा एक्ट 13(3)क और भूमि अधिग्रहण की बात कही गई तो सरपंच पति ने पंचायत द्वारा प्रस्ताव की बात कही गई

किंतु 2022 पेसा लागु है और आदिवासी की जमीन को कोई भी बिना अनुमति के निर्माण नहीं कर सकता लेकिन सरपंच पति का अहंकार देखिए योगेश को धमकाने बात कर रहे हैं आदिवासी हितेषी भाजपा सरकार मे यदि आदिवासी सुरक्षित नहीं उसकी जमीन सुरक्षित नहीं तो भविष्य आदिवासी का विकास कैसे होगा!
जब योगेश से हमारे प्रतिनिधि ने बात की तो उन्होंने बताया मेरे पास मात्र एक ही खेत है जिसमें यह तालाब बना दिया गया इसकी अनुविभाग्य अधिकारी राजस्व विभाग तहसीलदार थाना प्रभारी और जनपद पंचायत मैं इसकी शिकायत की गई है मेरे चार बच्चे वह माता-पिता है उसमे भी तालाब बना दिया गया तो अब आजीविका कुछ नहीं बचा ऐसी स्थिति में अब मुझे सरकार से उम्मीद है कि मेरे साथ न्याय किया जाए अन्यथा मुझे आजीविका के लिए पलायन पर अन्य राज्य में मजदूरी करने के लिए जाना पड़ेगा मेरे बच्चे का भविष्य खराब होगा इसका जिम्मेदार कौन होगा