Homeअलीराजपुरलो हो गई बारिश और छोटाभावटा के ग्रामीण होने लगे कच्ची सड़क...

लो हो गई बारिश और छोटाभावटा के ग्रामीण होने लगे कच्ची सड़क की वजह से परेशान । वॉइस ऑफ झाबुआ लगातार सात माह से उठा रहा है ग्रामीणों की समस्या । प्रशासन और जनप्रतिनिधि ने इतने महीनो में कोई सुध नहीं ली।

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा ,, नगर से मात्र चार किलोमीटर दूर स्थित ग्राम छोटा भावटा की कच्ची सड़क के निर्माण के लिए आजादी के बाद से ही तरसते लोग लेकिन जिले भर के प्रशासनिक विभाग और उनके अधिकारी और कर्मचारी जिनका जिम्मा होता है जिले में कही बड़ी समस्या हो उसको योजना बद्ध तरीके से निराकरण किया जाए लेकिन लगातार सात माह से भी ज्यादा का समय हो गया है लगातार समाचार पत्रों और न्यूज चैनलों में खबरे आने के बाद भी प्रशासन का आंखे मूंद कर सिर्फ सो जाता है जिले भर के अधिकारी और जनप्रतिनिधि जब तक किसी काम में लक्ष्मी मैया नही मिलती तब तक कोई भी कार्य नही करते जिले में जिस तरीके से विभागो में करोड़ों रूपयो का घोटाला कर देने के बाद भी कोई कार्यवाही नही होती तो जनता के लिए उनके विकाश के लिए उनके भविष्य में अच्छे सुधार के लिए यहां कोई काम नही होता आजादी के बाद से तरसते ग्रामीण कई विधायकों और सांसदों जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य और सरपंचों को वोट देकर जिताया लेकिन ग्रामीणों की इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया ।अब ग्रामीणों की समस्या बारिश होते ही सुरु हो जाती है जिनके कारण किराना सामान खाद बीज और हॉस्पिटल तथा छात्र छात्राओं को स्कूल आने जाने की समस्या बराबर चार महीने बनी रहती है अधिक बारिश होने के कारण कई दिनों तक भी छात्र और छात्राएं स्कूल नही जा पाते ।आगे देखना है कब तक ग्रामीणों की इस समस्या का समाधान प्रशासन और जनप्रतिनिधि नही करते तब तक वॉइस ऑफ झाबुआ इन ग्रामीणों की आवाज अपने चैनल और समाचार के माध्यम से उठाता रहेगा ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!